फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान से मुक्त कराए बाल मजदूर लौटे बिहार

Tue, 19 Mar 2013 12:08 PM IST
पटना/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान से मुक्त कराकर बिहार लाए गए 189 बाल मजदूरों को सोमवार से उनके घर भेजा जा रहा है। इनमें 127 बच्चे गया के हैं। इन बच्चों को रविवार देर रात गया लया गया है। इन बच्चों को बाल मजदूरी के लिए राजस्थान लाया गया था, जहां वे चूड़ी बनाने का काम करते थे।
विज्ञापन


गया के चाइल्ड लाइन में रह रहे इन बच्चों को लेने के लिए दिनभर इनके अभिभावाकों की भीड़ लगी रही। राजस्थान के श्रम विभाग द्वारा मुक्त कराए बए इन बच्चों के अभिभावकों को नियमानुसर आर्थिक सहायता के तौर पर 10-10 हजार रूपए दिए जाएंगे।

बिहार लाए गए बच्चों में गया जिले के 64 बच्चे, नवादा जिले के 33 बच्चे, नालंदा जिले के 7 बच्चे, सासाराम के एक बच्चे, जहानाबाद जिले के पांच बच्चों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया है। इनमें कई बच्चों को श्रम विभाग के अधिकारियों के हाथों में सौंप दिया गया है।
विज्ञापन


मुक्त हुए बाल श्रमिकों का कहना है कि उन्हें उनके गांव के ही व्यक्ति काम कराने के लिए राजस्थान ले जाया करते हैं। इसके बदले दलाल उनके अभिभावकों को कुछ पैसे देने का वादा करता है। कुछ पैसे बच्चों को ले जाते समय भी देते हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें