फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: शहीद सूरज नारायण सिंह स्मृति समारोह का उद्घाटन, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी रहे शामिल

Thu, 05 Jun 2025 03:57 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दरभंगा में शहीद सूरज नारायण सिंह स्मृति समारोह का उद्घाटन किया। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी मौजूद रहे। पूर्व सांसद आनंद मोहन सिंह ने पांच सूत्री मांग पत्र सौंपा। 
 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दरभंगा में आयोजित शहीद सूरज नारायण सिंह स्मृति समारोह में शामिल हुए। उनका जोरदार स्वागत कार्यकर्ताओं ने किया। मुख्यमंत्री ने सभा को संबोधित करते हुए उपस्थित लोगों का अभिवादन किया। समारोह में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी मौजूद थे।
विज्ञापन


दीप प्रज्वलन से हुआ समारोह का शुभारंभ

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और मंच पर मौजूद अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। यह आयोजन शहीद सूरज नारायण सिंह की याद में किया गया। सभा के दौरान पूर्व सांसद आनंद मोहन सिंह ने मुख्यमंत्री को पांच सूत्री मांग पत्र सौंपा। इस मांग पत्र में क्षेत्रीय विकास एवं जनता के हित से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दे शामिल थे।


यह भी पढ़ें:  पटना में छात्रों का प्रदर्शन, कहा- डोमिसाइल नीति लागू करे नीतीश सरकार, नहीं तो होगा वोट बहिष्कार
विज्ञापन
विज्ञापन



जिला प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए
मुख्यमंत्री की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए। पूरे शहर में पुलिस बल की तैनाती की गई ताकि समारोह शांति और व्यवस्था के साथ संपन्न हो सके। शहीद सूरज नारायण सिंह स्मृति समारोह की तैयारी में पूर्व सांसद आनंद मोहन सिंह की भूमिका महत्वपूर्ण रही। वे करीब पंद्रह दिनों से दरभंगा में रहकर समारोह के सफल आयोजन में लगे हुए थे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें