फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: पटना में गंगा किनारे छठ पूजा के लिए प्रशासन ने क्या इंतजाम किए हैं? घाट का रास्ता और पार्किंग देखें

Thu, 12 Nov 2026 05:10 PM IST
Kumar Jitendra Jyoti न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Chhat Puja Ghat Route and Parking : छठ पर सबसे ज्यादा भीड़ वाले पटना में जिला प्रशासन ने बड़ी तैयारी की है। घाटों में प्रवेश-निकास का रास्ता तय है। पार्किंग स्थल और उसकी क्षमता भी। पटना में छठ कर रहे हैं तो इसे जरूर पढ़ें-समझें। 
विज्ञापन
पटना में छठ की तैयारी चरम पर। घाटों पर पहुंचने के लिए रास्ता और पार्किंग की जगह भी तय। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना के घाट पर... गीत गूंज रहे हैं और नहाय खाय की तैयारियों के बीच माहौल बन गया है। ऐसे में पटना के छठ घाट तक पहुंचने, वहां से निकलने और वाहनों की पार्किंग के लिए प्रशासन की व्यवस्था को समझना अच्छा रहेगा। छठ पूजा-2026 के अवसर पर छठव्रतियों और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 15 नवंबर को दोपहर 12 बजे से शाम सात बजे तक और फिर 15-16 नवंबर की मध्यरात्रि के बाद दो बजे से सुबह करीब नौ बजे तक के लिए प्रशासन ने स्पष्ट जानकारी दी है कि किधर से किस घाट तक कैसे पहुंचा जा सकता है और किस आकार की कितनी गाड़ियां किस पार्किंग में खड़ी होगी।

विज्ञापन


देर से आने पर जिरह न करें, गाड़ी के आगे शीशे पर मोबाइल नंबर लिखें
जो देर से आएंगे, वह कहां भेजे जाएंगे- यह भी बताया गया है। यदि कोई वाहन (छठव्रती के वाहन को छोड़कर) गायघाट से अशोक राजपथ पर आ जाता है तो उसे गांधी चौक से बारी पथ में डायवर्ट कर दिया जाएगा।किसी भी परिस्थिति में अशोक राजपथ होते हुए सीधे गांधी मैदान की ओर नहीं जाने दिया जाएगा। एम्बुलेंस या मरीज/शव वाहन पर कोई प्रतिबंध लागू नहीं है। प्रशासन ने अपील की है कि श्रद्धालु विभिन्न घाट पर अथवा निर्धारित पार्किंग स्थल में ही अपना वाहन कतारबद्ध तरीके से पार्क करें। वाहन चालक अपना मोबाइल नंबर वाहन के आगे शीशा पर जरूर चिपकाएं। 

पटना में छठ को लेकर यातायात बदलाव की खबर भी पढ़ें

किन घाटों तक पहुंचने के लिए कौन-सा रास्ता लें 

1. पाटीपुल घाट/दीघा घाट/शिवा घाट/मीनार घाट (दीघा)
इन घाटों पर आने वाले श्रद्धालुओं/छठव्रतियों के वाहन संबंधित घाट के निर्धारित पार्किंग स्थल (जैसे पाटली पथ के ऊपर दोनों फ्लैंक, रामजीचक आरओबी के ऊपर) में अपना वाहन पार्क करेंगे और वहां से श्रद्धालु पैदल उक्त घाटों पर जायेंगे। इन घाटों पर वाहनों का प्रवेश/निकास जेपी सेतु के एप्रोच पथ से रूपसपुर नहर रोड से होगा।

इसी प्रकार अशोक राजपथ से अटल पथ नीचे एवं दीघा पोस्ट ऑफिस रोड से आने वाले छठव्रती/श्रद्धालुगण के वाहन सूर्य मंदिर चौहट्टा से पश्चिम खाली जगह में पाटीपुल अंडरपास तक रेलवे ब्रिज के नीचे खाली जगह में पार्क करायी जायेगी एवं वहां से पैदल घाट तक जायेंगे। इसके अलावा सूर्य मंदिर (चौहट्टा) से पूर्व खाली जगह में पार्क करायी जायेगी।

2. गेट नंबर-93 (दीघा)

विज्ञापन

इस घाट पर आने वाले छठव्रतियों/श्रद्धालुओं के सभी बड़ी/छोटी वाहन गेट नंबर-93 से प्रवेश/निकास होगा। इन वाहनों की पार्किंग पाटली पथ के सटे उत्तर एवं दक्षिण रास्ते के दोनों तरफ (पूर्व एवं पश्चिम) निर्धारित स्थल में होगा।

3. गेट नंबर-88 एवं 83 घाट 
इन घाटों पर जाने वाले वाहन अशोक राजपथ से सीधे प्रवेश कर गंगा पथ के अंदर पास से जा सकते हैं और इन वाहनों की पार्किंग गंगा पथ के उत्तर एवं दक्षिण चिन्हित स्थलों पर की जायेगी।

4. जेपी गंगा पथ (मरीन ड्राइव)
जेपी गंगा पथ पर दीघा गोलम्बर से दीदारगंज तक दोनों फ्लैंक में सभी वाहनों का परिचालन पर पूर्ण रूप से रोक रहेगा एवं जेपी गंगा पथ पर वाहनों की पार्किंग की अनुमति नहीं होगी। कोई भी वाहन जेपी गंगा पथ (दीघा) गोलम्बर को घूमकर यू-टर्न नहीं लेंगे। वे निकासी के समय सभी वाहन जो दीघा आयेंगे वे एलसीटी के अंदर पास होकर निकासी कर सकते हैं। जेपी सेतु पूर्वी घाट, गेट नं-93 घाट पर आने वाले वाहन जेपी सेतु रेलवे ब्रिज के पूर्व रास्ते से उतरकर दाहिने मुड़कर निर्धारित पार्किंग स्थल में पार्क करेंगे। इसके अलावा अन्य घाट पर जाने वाले छठव्रतियों के वाहनों का प्रवेश/निकास गंगा पथ के नीचे अंडरपास से होगा।

5. कुर्जी घाट
इस घाट पर जाने वाले वाहन कुर्जी मोड़ से अंदर प्रवेश कर जेपी गंगा पथ के अंडरपास से जेपी गंगा पथ के उत्तर निर्धारित पार्किंग स्थल में पार्क की जायेगी।

6. पहलवान घाट/बांस घाट
इस घाट पर जाने वाले वाहन अशोक राजपथ से उत्तर जेपी गंगा पथ अंडरपास से बने रास्ते से सीधे घाट की ओर पार्किंग स्थल तक जायेंगे एवं रास्ते के दाहिने एवं बायें निर्धारित पार्किंग स्थल में पार्क करेंगे।

7. कलेक्ट्रिएट घाट/महेंद्रू घाट
इस घाट पर जाने वाले वाहन गांधी मैदान के अंदर वाहन पार्क कर पैदल घाट तक जा सकते हैं।

8. पटना कॉलेज
बारी पथ से अशोक राजपथ में जाने वाले छठव्रतियों/श्रद्धालुओं के वाहन केवल खजांची रोड से अशोक राजपथ में जायेंगे एवं वाहन को पटना कॉलेज मैदान में पार्क कर वहां से पैदल घाट तक जायेंगे।

9. साइंस कॉलेज
एनीबेसेंट रोड, रमना रोड, कुनकुन सिंह लेन से आने वाली सभी वाहन साइंस कॉलेज में आकर पार्क होगी तथा वहां से छठव्रती गाड़ी पार्क कर पैदल विभिन्न घाटों के लिए प्रस्थान करेंगे।

छठव्रतियों/श्रद्धालुओं के वाहनों की पार्किंग व्यवस्था

पार्किंग स्थलों का विवरण

क्रम

संबंधित थाना/ओपी

घाट/क्षेत्र

पार्किंग स्थल

अनुमानित क्षमता

01

सगुना मोड़ SHO

शाहपुर घाट

हॉकी ग्राउंड (कैंटोनमेंट)

100

01

सगुना मोड़ SHO

एसडीओ घाट

कैंटोनमेंट फील्ड (आरओ गोलम्बर के पास)

300

01

सगुना मोड़ SHO

पीपापुल घाट

दानापुर टेम्पो स्टैंड

200

01

एयरपोर्ट ओपी

बीएमपी-5 के पास अवस्थित तालाब

वेटनरी कॉलेज ग्राउंड

500

01

सगुना मोड़ ओपी

जेपी सेतु पूर्वी घाट

जेपी सेतु के नीचे पाया नं-01 एवं 02 के बीच पूर्व गंगा पथ से

2000

02

मिथापुर ओपी

दीघा स्थित घाट क्षेत्र

पाटलीपथ के ऊपर जेपी सेतु छोड़कर उत्तर एवं दक्षिण दोनों फ्लैंक में

1000

02

मिथापुर ओपी

दीघा स्थित घाट क्षेत्र

रामजीचक आरओबी ऊपर (जेपी सेतु छोड़कर)

100

02

मिथापुर ओपी

दीघा स्थित घाट क्षेत्र

जेपी सेतु यातायात पथ से पूर्व गोलम्बर के नीचे तक उत्तरी फ्लैंक

केवल एम्बुलेंस/अग्निशमन व अनिवार्य वाहन

02

पत्रकार नगर ओपी

दीघा स्थित घाट क्षेत्र

मीनार घाट के सामने खाली जगह

100

02

पत्रकार नगर ओपी

दीघा स्थित घाट क्षेत्र

दीघा जनार्दन घाट गोलम्बर के बीच में खाली जगह

100

02

पत्रकार नगर ओपी

दीघा स्थित घाट क्षेत्र

दीघा जनार्दन घाट गोलम्बर के पूर्व के खाली जगह

100

02

पत्रकार नगर ओपी

दीघा स्थित घाट क्षेत्र

सूर्यमंदिर (चौहट्टा) के पूर्व खाली जगह

300

02

पत्रकार नगर ओपी

दीघा स्थित घाट क्षेत्र

सूर्यमंदिर (चौहट्टा) से पश्चिम खाली जगह में पाटीपुल घाट अंडरपास तक रेलवे ब्रिज के नीचे

600

03

गांधी मैदान SHO

गेट नं-93

गेट नं-93 घाट अंदर गंगा पथ के दक्षिण एवं रास्ते के पूर्व चिमनी के नजदीक खाली जगह

1200

03

गांधी मैदान SHO

गेट नं-88

गेट नं-88 घाट गंगा पथ के उत्तर-दक्षिण रास्ते से पश्चिम खाली जगह

300

03

गांधी मैदान SHO

गेट नं-83

गेट नं-83 घाट गंगा पथ के उत्तर रास्ते से पश्चिम खाली जगह

500

03

कोतवाली ओपी

—

एलसीटी घाट, कृत्रिम तालाब, मरीन ड्राइव

500

पार्किंग तालिका के जीपीएस विवरण से पहुंचने के लिए

संबंधित थाना/ओपी का नाम

पार्किंग स्थल

 LAT/LONG (यह जीपीएस विवरण डालने पर पहुंचना संभव होगा) 

वाहन का प्रकार

पार्किंग क्षमता

गांधी मैदान क्षेत्र

कुर्जी घाट

LT-25.640, LG-85.112

बड़ी/छोटी वाहन

1000

गांधी मैदान क्षेत्र

राजापुर पुल मरीन ड्राइव के उत्तर

LT-25.628, LG-85.127

बड़ी/छोटी वाहन

300

गांधी मैदान ओपी

पहलवान घाट के पास

LT-25.622, LG-85.147

बड़ी/छोटी वाहन

500

गांधी मैदान ओपी

बांस घाट के पास

LT-25.622, LG-85.147

बड़ी/छोटी वाहन

300

बिहटा ओपी

जेपी गंगा पथ के नीचे उत्तर रास्ते के पश्चिम खाली जगह

LT-25.623, LG-85.143

बड़ी/छोटी वाहन

500

बिहटा ओपी

गांधी मैदान के अंदर

LT-25.370, LG-85.083

बड़ी/छोटी वाहन

2700

बिहटा ओपी

पटना कॉलेज मैदान

LT-25.620, LG-85.165

छोटी वाहन

300

गायघाट ओपी

सायंस कॉलेज

LT-25.617, LG-85.170

छोटी वाहन

300

गायघाट ओपी

गाय घाट पुल के नीचे किनारे फ्लैंक में

LT-25.610, LG-85.200

छोटी वाहन

75

गायघाट ओपी

हथिया बागान आलमगंज

LT-25.610, LG-85.200

छोटी वाहन

100

गायघाट ओपी

लोहा गोदाम आलमगंज

LT-25.610, LG-85.198

छोटी वाहन

250

गायघाट ओपी

मेजाज हॉस्पिटल के सामने (बिरकोमान गोलम्बर के पूर्व)

LT-25.601, LG-85.193

बड़ी/छोटी वाहन

150

पीरबहोर ओपी

सिटी स्कूल चौक

LT-25.592, LG-85.227

बड़ी/छोटी वाहन

100

पीरबहोर ओपी

मंगल तालाब परिसर

LT-25.594, LG-85.225

बड़ी/छोटी वाहन

200

पीरबहोर ओपी

ओपी साह रोड के दोनों फ्लैंक के सिंगल लेन में

LT-25.587, LG-85.237

छोटी वाहन

100

पीरबहोर ओपी

चौक शिकारपुर आरओबी के नीचे

LT-25.588, LG-85.227

बड़ी/छोटी वाहन

100

पीरबहोर ओपी

पटना साहिब स्टेशन के बाजार

LT-25.586, LG-85.230

बड़ी/छोटी वाहन

100

पीरबहोर ओपी

कटरा बाजार समिति के प्रांगण में

LT-25.575, LG-85.251

बड़ी/छोटी वाहन

500

ध्यान रखने लायक बातें, नंबर भी नोट कर लें

1. पहले आने वाले वाहन सीधे घाट के नजदीक तक निर्धारित स्थान पर पार्किंग में जाएंगे। 

विज्ञापन

2. घाट से वाहन के निकलने के समय उपस्थित पुलिस पदाधिकारी/मजिस्ट्रेट वाहन को घाट की ओर अंदर नहीं जाने देंगे।
3. आपातकालीन सेवा यथा, अग्निशामक, एम्बुलेंस एवं मरीज के वाहनों पर कोई प्रतिबंध नहीं रहेगा।
4. परेशानी की स्थिति में जिला नियंत्रण कक्ष से 0612-2219810, 0612-2219234 नंबर पर संपर्क करें।
5. पुलिस संबंधित परेशानी की स्थिति में पुलिस नियंत्रण कक्ष से 9031825979 नंबर पर संपर्क करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें