फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: छपरा में पटाखा फैक्टरी में जोरदार धमाका, इमारत भी ढही, अब तक छह लोगों की मौत

Sun, 24 Jul 2022 04:47 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा

सार

पटाखा फैक्टरी में ब्लास्ट होने के बाद एक इमारत गिर गई है। इमारत के मलबे में कई लोगों के दबे होने की भी आशंका है।
विज्ञापन
Bihar - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के छपरा जिले में एक पटाखा फैक्टरी में जोरदार धमाका होने की खबर सामने आई है। इस घटना में छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। पटाखा फैक्टरी में ब्लास्ट होने के बाद एक इमारत गिर गई है। इमारत के मलबे में कई लोगों के दबे होने की भी आशंका है।

विज्ञापन


सारण एसपी संतोष कुमार ने बताया कि छपरा में विस्फोट से एक घर के ढहने से छह लोगों की मौत हो गई। मलबे में दबे लोगों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है। हम विस्फोट के कारणों की जांच कर रहे हैं। फॉरेंसिक टीम और बम निरोधक दस्ते को भी बुलाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पटाखा फैक्टरी में अवैध बारूद कारोबार की आशंका
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस पटाखा फैक्टरी में अवैध बारूद का भी कारोबार होता रहा है। बताया जाता है कि चुनाव में जश्न मनाने के लिए पटाखा यहीं से जाता है। इसके अलावा शादी-ब्याह में भी यहां से पटाखे सप्लाई होते थे। हालांकि मामले की छानबीन अभी चल रही है। पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें