फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhath Puja 2025 : खरना पूजा आज, चैती छठ पर पटना में घाट और सड़कों की व्यवस्था भी समझ लें

Wed, 02 Apr 2025 11:03 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar News: चैती छठ को लेकर तीन मार्च को दोपहर बाद से अटल पथ से जेपी सेतु से सोनपुर की ओर सामान्य वाहनों के परिचालन पर रोक रहेगी। अटल पथ पर दीघा से आर ब्लॉक की तरफ वाहन नहीं चलेंगे। 
विज्ञापन
छठ पर्व को लेकर खरीदारी करतीं महिलाएं।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चैत्र नवरात्र का आज चौथा दिन है। देवी दुर्गा की पूजा और रामनवमी को लेकर चल रही तैयारियों के बीच चैती छठ का आज दूसरा दिन है। नहाय-खाय के साथ मंगलवार को ही चार दिवसीय छठ पूजा की शुरुआत हो चुकी है। बुधवार को खरना पूजा है। शाम में खरना के प्रसाद को ग्रहण करने के बाद ही व्रती 36 घंटे निर्जला व्रत शुरू करेंगी। अगले दिन यानी गुरुवार शाम को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगी और शुक्रवार को उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर संतान और परिवार के लिए मंगल कामना करेंगी। 
विज्ञापन


खरना पूजा का भी विशेष महत्व
छठ पूजा के दूसरे दिन खरना पूजा का भी विशेष महत्व होता है। खरना छठ पूजा के सबसे महत्वपूर्ण पूजा दिनों में से एक है। धार्मिक मान्यता के अनुसार खरना का अर्थ पवित्रता होता है। यह दिन नहाय-खाय के एक दिन बाद मनाया जाता है। इस दिन अंतर्मन की पवित्रता पर विशेष ध्यान दिया जाता है। इस दिन छठी मैया का आगमन होता है जिसके बाद व्रती 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू करती हैं। 

मान्यता और मनोकामना का पर्व है यह
इधर, चैती छठ पर भी शारदा सिन्हा के गीत गूंज रहे हैं। पटना के घाट पर..., करिहा क्षमा छठी मईया... जैसे गीतों की गूंज पटना समेत बिहार के हर हिस्से में सुनाई दे रही है। कार्तिक महीने का छठ जिस तरह लगभग हर बिहारी घरों में होता है, उस तरह चैती छठ नहीं होता है; इसके बावजूद ज्यादातर लोग लोक आस्था के इस महापर्व पर चैत्र महीने में भी पूजन स्थलों पर जाते हैं। चैती छठ को मान्यता और मनोकामना का पर्व समझा जाता है। आम धारणा है कि जिनकी मनोकामना पूरी हो जाती है, वही चैती छठ करते हैं।
विज्ञापन


कारगिल चौक से दीदारगंज तक आम वाहन नहीं चलेंगे
वहीं चैती छठ को लेकर पटना जिला प्रशासन ने विशेष तैयारी की है। एसडीओ सत्यम सहाय और एएसपी अतुलेश झा ने विभिन्न घाटों पर तैयारियों का जायजा लिया। इधर, चैती छठ को लेकर अशोक राजपथ पर कारगिल चौक से दीदारगंज तक आम वाहन नहीं चलेंगे। जेपी गंगा पथ और अटल पथ पर भी वाहनों के परिचालन पर रोक रहेगी। पर्व को लेकर तीन और चार मार्च को सात-सात घंटे तक कुछ मार्ग पर वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। ट्रैफिक एसपी अपराजित लोहान ने बताया कि 60 जगहों पर 125 यातायात पुलिस पदाधिकारी और कर्मी के अलावा 350 पुलिसकर्मियों की तैनाती की जा रही है। तीन मार्च दोपहर 12 बजे से शाम सात बजे और चार मार्च को आधी रात दो बजे से सुबह आठ बजे तक कारगिल चौक से दीदारगंज तक अशोक राजपथ पर आम वाहन का परिचालन नहीं होगा। वहीं अटल पथ से जेपी सेतु से सोनपुर की ओर सामान्य वाहनों के परिचालन पर रोक रहेगी। अटल पथ पर दीघा से आर ब्लॉक की तरफ वाहन नहीं चलेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें