सीवान में एक हार्डवेयर दुकान के मालिक की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह अपने घर लौट रहे थे। इसी बीच उनकी बाइक नीलगाय से टकरा गई। जब तक वह संभल पाते तब तक वह तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गए। हादसा इतना भीषण था कि व्यवसायी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।
तेज रफ्तार ट्रक के चपेट में आ गए
बताया जा रहा है कि जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के बसाव गांव निवासी सवालिया सिंह का पुत्र आपुल सिंह बसंतपुर में हार्डवेयर की दुकान चलाते थाे। वह रोज की तरह मलमलिया की ओर पैसे वसूल करने गए थे। मंगलवार रात नौ बजे वह पैसा वसूल कर घर लौट रहे थे, तभी मलमलिया मोड़ पर उसकी बाइक एक नीलगाय से टकरा गई। नीलगाय से टकराने के बाद आपुल सड़क पर गिर गए और फिसलते हुए सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रक के चपेट में आ गए। इसमें उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
ट्रक चालक मौके से फरार हो गया
इधर, पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। जब परिजन मौके पर पहुंचे, तो वहां कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बसंतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेजा गया। मृतक की पहचान बसाव गांव निवासी सांवलिया सिंह के 34 वर्षीय पुत्र आपुल सिंह के रूप में हुई है। एनएच 331 पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई, जबकि ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
कांग्रेस ने बिहार में किया बड़ा फेरबदल, 20 जिलाध्यक्षों को बदल दिया; देखें पूरी लिस्ट