फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE 12th Result: सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट जारी, लड़कियों का शानदार प्रदर्शन, पटना जोन में कैसा रहा परिणाम?

Wed, 13 May 2026 04:39 PM IST
Aditya Anand न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

CBSE Class 12 Result 2026: सीबीएसई ने 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। पटना जोन में पिछले साल की तुलना में कम छात्रों ने सफलता पाई है। हालांकि, लड़कियों का प्रदर्शन शानदार रहा है। आइये जानते हैं...
विज्ञापन
सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के नतीजे जारी कर दिए हैं। पटना जोन में पिछली साल की तुलना में इस बार महज 74.45 स्टूडेंट्स ही पास हुए हैं। 2025 में 82.86 फीसदी स्टूडेंट्स ने सफलता पाई थी। इस चौंकाने वाली बात यह है कि बिहार बोर्ड की 10वीं और 12वीं की तरह ही सीबीएसई में भी लड़कियों ने बाजी मारी है। लड़कों की तुलना में 11 फीसदी अधिक लड़कियों ने सफलता पाई है। 

विज्ञापन


आंकड़े बता रहे हैं कि इस बार पटना जोन में 81.13 फीसदी लड़कियां पास हुइ हैं। वहीं लड़कों के पास करने का प्रतिशत 70.50 है। यानी पटना जोन से 79012 छात्रों ने परीक्षा दिया था। इसमें से 58824 छात्रों ने सफलता पाई। इसमें लड़कियों की संख्या 49632  और लड़कों की संख्या 34989 है। 
CBSE 12th Result Out: सीबीएसई 12वीं में कुल 85.20% बच्चे पास, 88.86 प्रतिशत लड़कियां तो 82.13 फीसदी लड़के सफल
विज्ञापन


कैसे डाउनलोड करें अपना स्कोरकार्ड?
छात्र अब अपना स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in और डिजिटल प्लेटफॉर्म जैसे कि DigiLocker और UMANG पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। लिंगवार परिणाम के अनुसार, सभी विषयों में लड़कियों ने लड़कों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है। 2026 में लड़कियों का पास प्रतिशत 88.86% रहा, जबकि लड़कों का 82.13% दर्ज किया गया।
विज्ञापन


इस बार 12वीं में कुल 85.20% बच्चे हुए पास
CBSE 12वीं परीक्षा 2026 के परिणाम जारी होने के साथ इस बार कुल उत्तीर्ण प्रतिशत में गिरावट दर्ज की गई है। वर्ष 2026 में कुल 17,80,365 छात्रों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 17,68,968 छात्र परीक्षा में उपस्थित हुए। इनमें 15,07,109 छात्र सफल रहे और कुल पास प्रतिशत 85.20% दर्ज किया गया। वहीं, वर्ष 2025 में 17,04,367 छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 16,92,794 छात्र परीक्षा में शामिल हुए और 14,96,307 सफल रहे थे। उस समय पास प्रतिशत 88.39% था। ऐसे में इस बार पिछले वर्ष की तुलना में कुल उत्तीर्ण प्रतिशत में 3.19% की गिरावट देखने को मिली है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें