फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: विधानसभा के बाहर सीएए-एनआरसी के खिलाफ राजद का प्रदर्शन, नीतीश कुमार ने कही ये बात

Mon, 13 Jan 2020 12:37 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन

बिहार विधानसभा के बाहर सोमवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के विधायकों ने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक पंजीकरण (एनआरसी) के खिलाफ प्रदर्शन किया। राजद ने कहा कि वह बिहार में सीएए-एनआरसी को लागू नहीं होने देंगे। वहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने फिर साफ किया है कि बिहार में एनआरसी लागू नहीं होगी।

विज्ञापन


राजद प्रवक्ता और विधायक भाई वीरेंद्र यादव ने अन्य विधायकों के साथ विधानसभा के बाहर प्रदर्शन किया। सभी के हाथों में एनआरसी और सीएए के खिलाफ पोस्टर थे। उन्होंने कहा, 'भाजपा संविधान को खत्म कर रही है। हम बिहार में सीएए-एनआरसी को लागू नहीं होने देंगे।'

वहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधानसभा में कहा, 'बिहार में एनआरसी का कोई सवाल ही खड़ा नहीं होता। यह केवल असम के संदर्भ में चर्चा में था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस पर स्पष्टीकरण दिया है।' इसके अलावा बिहार विधानसभा ने दिसंबर 2019 में संसद द्वारा पारित 126वें संविधान संशोधन (अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति आरक्षण के विस्तार के लिए) को स्वीकार करने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें