फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: NH-20 पर भीषण सड़क हादसा, बस-ट्रक भिड़ंत में गई एक जान, एक की हालत गंभीर

Mon, 07 Jul 2025 02:32 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,नवादा

सार

नवादा जिले के नेमदारगंज थाना क्षेत्र में सोमवार को राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 20 पर बरेव अड्डा के पास बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। 
 
विज्ञापन
नवादा में बस-ट्रक की टक्कर में एक की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवादा जिले में तेज रफ्तार और लापरवाही से हो रहे सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। सोमवार को राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 20 पर नेमदारगंज थाना क्षेत्र के बरेव अड्डा के पास बड़ा सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, गोविंदपुर से पटना जा रही एक बस की आमने-सामने भिड़ंत एक ट्रक से हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रक चालक रॉन्ग साइड में घुसने की कोशिश कर रहा था, इसी दौरान बस का संतुलन बिगड़ गया और वह दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य यात्री बस के गेट के नीचे फंस गया।

यह भी पढ़ें:  चुनाव आयोग के खिलाफ इंडिया गठबंधन ने खोला मोर्चा, तेजस्वी यादव बोले- विरोध में चक्का जाम करेंगे
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग, पूर्व मुखिया संतोष कुमार सिंह, पूर्व सरपंच मक्कू पांडे और पुलिस मौके पर पहुंचे। गैस कटर की मदद से फंसे घायल को बाहर निकाला गया और उसे नवादा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


स्थानीय निवासियों ने बताया कि बरेव अड्डा चौमुहाना रोड है, जहां अक्सर हादसे होते रहते हैं। बक्सोती की ओर से आने वाले वाहन यहां सीधे मुख्य सड़क को पार करते हैं, जिससे रजौली से नवादा की ओर जाने वाले वाहनों के लिए यह जगह बेहद खतरनाक बन गई है। ग्रामीणों ने सड़क कट को किसी सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग की है। नेमदारगंज थाना अध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि मृतक और घायल दोनों की पहचान की जा रही है। हादसे के समय तक उनकी शिनाख्त नहीं हो सकी थी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें