फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: गोपालगंज से सिवान जा रही बस ट्रक से टकराई, चालक की मौत, एक दर्जन यात्री घायल

Tue, 09 Jan 2024 01:25 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज

सार

गोपालगंज के मीरगंज थाना इलाके के हुए हादसे के बाद ट्रक बस में बुरी तरफ फंस गया था। जिसे क्रेन की मदद खींचकर बाहर निकाला गया। जिसके बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
हादसे के बाद मौके पर लगी लोगों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोपालगंज से सिवान जा रही बस मंगलवार सुबह एक ट्रक से टकरा गई। आमने-सामने से हुए हादसे में बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बस में सवार एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। हादसा सीवान-गोपालगंज मुख्य पथ पर मीरगंज थाना इलाके के जिगना गांव के पास हुआ। 

विज्ञापन


हादसे के बाद ट्रक बस में बुरी तरफ फंस गया था। जिसे क्रेन की मदद खींचकर बाहर निकाला गया। इसके बाद यात्रियों को बस से निकाला गया। घायल यात्रियों को मीरगंज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिकी उपचार के बाद गंभीर घायलों को सदर अस्पताल गोपालगंज रेफर कर दिया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें