भारत की जीत के लिए प्रार्थना करते बौद्ध भिक्षु।
- फोटो : अमर उजाला
क्रिकेट वर्ल्ड कप का फाइनल मैच आज इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच है। मैच के शुरू होने के पहले बोधगया के बौद्ध मंदिर में बौद्ध भिक्षुओं द्वारा विशेष पूजा अर्चना की गई। बौद्ध भिक्षुओं द्वारा हाथों में भारतीय टीम की जीत का तख्ती लिए भगवान बुद्ध के समक्ष सुतपाठ कर विशेष पूजा अर्चना की जा रही है।
फाइनल क्रिकेट मैच में भारतीय टीम की जीत सुनिश्चित हो
इस दौरान बौद्ध मंदिर के प्रभारी भिक्षु आर्यापाल भंते ने बताया कि विश्व कप के फाइनल क्रिकेट मैच में भारतीय टीम की जीत सुनिश्चित हो इसकी कामना को लेकर भगवान बुद्ध के समक्ष विशेष पूजा की गई है। इसमें अलग अलग राज्यों के बाल बौद्ध भिक्षु भी शामिल हुए है।