फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BTET: पटना के गांधी मैदान में छात्रों का प्रदर्शन, शिक्षक पात्रता परीक्षा नहीं होने से नाराज

Fri, 02 Sep 2022 10:43 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
Bihar - फोटो : ANI
विज्ञापन

बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान में शिक्षक पात्रता परीक्षा नहीं होने के कारण छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया। इससे पहले BPSC अभ्यर्थियों को गुरुवार को पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने सभी छात्रों पर लाठियां भी भांजीं है। इस दौरान कुछ छात्र चोटिल भी हो गए हैं। बताया जा रहा है कि  ये सभी छात्र परीक्षा के पैटर्न के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे। BPSC 67वीं पीटी परीक्षा 20 और 22 सितंबर को  प्रस्तावित है लेकिन छात्र परीक्षा के पैटर्न का विराध कर रहे हैं। इसी  मुद्दे पर बीते दिनों छात्रों ने पटना स्थित आयोग कार्यालय का सामने प्रदर्शन भी किया था। 

विज्ञापन


जानें क्यों विरोध कर रहे छात्र
बता दें कि आयोग द्वारा परीक्षा दो दिनों में लेने और ‘परसेंटाइल’ तकनीक से रिजल्ट जारी करने के निर्णय का विरोध हो रहा था। छात्र परीक्षा को एक दिन में आयोजित करने की मांग कर रहे थे। छात्र विरोध में आज पटना में प्रदर्शन कर रहे हैं।

सीएम ने पदाधिकारियों की बैठक बुलाई
मुख्यमंत्री ने बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा के संबंध में उम्मीदवारों की समस्या का संज्ञान लिया है और इसके समाधान के लिए मुख्य सचिव और अन्य पदाधिकारियों की बैठक बुलाई है। CMO बिहार ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन


एनआईए ने की बिहार में छापेमारी
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने भाकपा (माओवादी) द्वारा भर्ती और लेवी वसूली से जुड़े एक मामले में शुक्रवार को बिहार में कई स्थानों पर छापेमारी की। NIA के एक प्रवक्ता ने बताया कि औरंगाबाद, गया, रोहतास और पटना जिलों में आरोपियों और संदिग्ध व्यक्तियों के छह परिसरों पर छापेमारी की गई। मामला शुरुआत में 12 अप्रैल को रोहतास पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया था। बाद में एनआईए ने 26 अप्रैल को फिर से मामला दर्ज किया। आज की गई तलाशी में डिजिटल उपकरणों और दस्तावेजों सहित आपत्तिजनक सामग्री की बरामदगी और जब्ती हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें