टॉपर रजनीश कुमार पाठक।
- फोटो : अमर उजाला
बिहार बोर्ड इंटर 2023 का रिजल्ट पिछले साल की तुलना में बेहतर है। इस बार बिहार के नेतरहाट कहे जाने वाले सिमुलतला आवासीय विद्यालय का रिजल्ट पिछले साल से बेहतर आया है। इस साल 13 लाख 18 हजार छात्रों ने इंटर परीक्षा दी थी। इसमें 6 लाख 81 हजार 975 छात्राएं और 6 लाख 36 हजार छात्र शामिल थे। एक फरवरी से 11 फरवरी तक यह परीक्षा ली गई थी। इनमें 10 लाख 91 हजार 941 छात्र-छात्राएं पास हुए। पिछली बार से इस बार का परीक्षा परिणाम 3.55% ज्यादा है। इस पर प्रथम श्रेणी में 5 लाख 13 हजार 222, द्वितीय श्रेणी में 4 लाख 87 हजार 223 और तृतीय श्रेणी में 91 हजार 503 छात्र-छात्राएं पास हुए।
टॉप 5 में सिमुलतला से एक भी छात्र नहीं
बिहार बोर्ड में जब से वस्तुनिष्ठ प्रश्नों पर जोर बढ़ा है, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ड्रीम प्रोजेक्ट सिमुलतला आवासीय विद्यालय के परीक्षार्थियों का प्रभाव टॉपर्स सूची में घटता जा रहा है। इंटर की परीक्षा में इस बार का रिजल्ट इसलिए भी चौंकाने वाला रहना तय है कि टॉपर्स के रूप में यहां से कोई परीक्षार्थी नहीं निकले।
ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट
बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं के परिणाम जारी होने के बाद मार्क शीट ऑनलाइन देखने और प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को इन चरणों का उपयोग करना होगा -
-
चरण 1: biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
-
चरण 2: निर्दिष्ट बिहार 12वीं परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
-
चरण 3: पर अगली विंडो, बीएसईबी रोल कोड और रोल नंबर के साथ लॉग इन करें।
-
चरण 4: बिहार बोर्ड परिणाम ऑनलाइन डाउनलोड करें।
-
चरण 5: परीक्षार्थी अपने परिणाम ऑनलाइन देखने के बाद मार्क शीट को डाउनलोड कर लें।