फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: सोन नदी में जीजा-साले की नहाने के दौरान डूबने से मौत, एक युवक को डूबने से बचाया; घर में कोहराम

Wed, 02 Aug 2023 01:21 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर

सार

Bihar: मृतक के भाई मो. अफरोज ने बताया कि तीन लोग मंगलवार की शाम सोन नदी में नहाने गए थे। उसी दौरान मो. साबिर आलम और उनका साला मो. सद्दाम आलम नदी में डूब गए। इससे उनकी मौत हो गई जबकि सद्दाम के छोटे भाई शहजाद को डूबते देख मौजूद लोगों ने उसे बचा लिया।
विज्ञापन
शोकाकुल परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के भोजपुर जिले के चांदी थाना क्षेत्र के कोसिहान गांव स्थित सोन नदी में डूबने से जीजा-साले की मौत हो गई। घटना को लेकर काफी देर तक अफरातफरी मची रही। मृतकों में चांदी थाना क्षेत्र के कोसीहान गांव निवासी मो. आजम के बेटे मो. साबिर आलम (22) और झारखंड के बोकारो जिले के माराफरी थाना क्षेत्र के सिमंडी निवासी मो. शहाबुद्दीन के बेटे मो. सद्दाम आलम (25) शामिल हैं। वहीं, घटना के वक्त मो. सद्दाम का छोटा भाई शहजाद किसी तरह बच निकला। हादसे का कारण पोकलेन मशीन से बालू की कटाई के कारण बना गड्ढा बताया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि दोनों गड्ढे में चले गए थे, जिससे डूब गए और मौत हो गई।

विज्ञापन


मृतक मो. साबिर आलम और मो. सद्दाम आलम


मृतक के भाई मो. अफरोज ने बताया कि तीनों मंगलवार की शाम सोन नदी में नहाने गए थे। उसी दौरान मो. साबिर आलम और उनका साला मो. सद्दाम आलम नदी में डूब गए। इससे उनकी मौत हो गई जबकि सद्दाम के छोटे भाई शहजाद को डूबते देख मौजूद लोगों ने उसे बचा लिया। इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने इसकी सूचना मृतकों के परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और स्थानीय गोताखोरों और लोगों की मदद से करीब तीन घंटों के अथक प्रयास के बाद दोनों के शव बरामद कर लिए गए। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची और दोनों शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, झारखंड के बोकारो निवासी सद्दाम की बहन की शादी चांदी के कोसिहान गांव में हुई है। उस कारण सद्दाम अपने भाई के साथ एक रोज पहले ही अपनी बहन के घर आया था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें