चिकित्सक और अपनी मां के साथ नीतीश
- फोटो : अमर उजाला
मगरमच्छों के लिए आम आदमियों के लिए वह जगह है रेड जोन
ग्रामीणों का कहना है कि गुरूवार को जहां किशोर पर मगरमच्छ ने हमला किया है, वहां से कुछ ही दूरी पर 30 अगस्त को मगरमच्छ ने एक महिला पर हमला किया था। उस घटना में झरहरवा गांव निवासी ठग चौधरी की पत्नी बदामी देवी (45) गंभीर रूप से जख्मी हो गई थी। इलाज के दौरान उस महिला की मौत हो गई थी। ग्रामीणों ने बताया कि शाम में वह महिला उस जगह शौच के लिए गई थी। तभी अचानक मगरमच्छ ने उसपर हमला कर दिया और उसे खींचते हुए गहरे पानी में लेकर चला गया था। आसपास के लोगों ने लाठी-डंडे से पीटकर मगरमच्छ से महिला को छुड़ाया और फिर उसे निजी क्लिनिक में भर्ती कराया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी।