फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: गायब छात्राओं के मामले में मुख्य आरोपी को भेजा गया जेल; चर्चित छात्र संगठन के कई नेताओं की खोज जारी

Sat, 12 Aug 2023 01:03 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

Bihar Crime: दरभंगा के विश्विद्यालय थाना क्षेत्र से स्कूली छात्राओं के गायब होने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को जेल भेज दिया है। अगवा हुई दो स्कूली छात्राओं की बरामदगी होने के बाद जिले के एक चर्चित छात्र संगठन के कई नेताओं की खोज तेज कर दी गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के दरभंगा के विश्विद्यालय थाना क्षेत्र से स्कूली छात्राओं के गायब होने के मामले में विश्वविद्यालय थाना की पुलिस ने एक आरोपी को जेल भेज दिया है। आरोपी युवक की पहचान तारडीह प्रखंड के कैथवार निवासी ब्रजेश ठाकुर के रूप में हुई है। पुलिस ने पीड़ित दोनों छात्राओं का 164 का बयान कोर्ट में दर्ज करवाया है। लेकिन उक्त दोनों छात्राओं को मेडिकल जांच के लिए डीएमसीएच ले जाया गया। जहां पर दोनों की कुछ जांच हो पाई, लेकिन एक डॉक्टर के छुट्टी पर होने कारण जांच नहीं पूरी हो सकी। 

विज्ञापन


छात्राओं ने बदला अपना बयान
जानकारी के मुताबिक, उक्त छात्राएं बीते रविवार को अपने घर बर्थडे पार्टी में शामिल होने के लिए निकली थीं और रास्ते से गायब हो गई थीं। लड़कियों ने बरामद होने पर पहले पटना जाने की बात कही थी। लेकिन बाद में उन्होंने पूछताछ में बताया कि वे पटना नहीं गई थीं। उन्हें लहेरियासराय थाना क्षेत्र के एक घर में रखा गया था। जहां और भी कई लोग मौजूद थे। लेकिन पुलिस इस बात का खुलासा अभी तक नहीं कर पाई है कि उन्हें किसके घर में रखा गया और क्यों रखा गया। इस बात पुलिस ने चुप्पी साध रखी है।

छात्राओं से पूछताछ में जो खुलासा हुआ उसके आधार पर आरोपित युवक सहित कई और लोगों को हिरासत में लिया गया था। लेकिन उन सब के बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं मिली तो अन्य को पुलिस ने बांड भरवाकर छोड़ दिया था।
विज्ञापन


‘झांसा देकर अगवा करने वाले नेटवर्क का जल्द करेंगे खुलासा’
अगवा हुई दो स्कूली छात्राओं की बरामदगी होने के बाद जिले के एक चर्चित छात्र संगठन के कई नेताओं की खोज तेज कर दी गई है। इस कारण कइयों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। कुछ लोग तो अपने ठिकानों से फरार भी चल रहे हैं। लेकिन घटना के मुख्य आरोपी युवक ब्रजेश ठाकुर को विश्वविद्यालय थानाध्यक्ष मदन प्रसाद ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस दावा कर रही है कि वह जल्द ही झांसा देकर अगवा करने वाले एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश कर देगी। पुलिस जांच में अभी तक जो नाम सामने आए हैं, उनकी गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी की जा रही है।

बताया जा रहा है कि अब पुलिस को छात्राओं द्वारा कोर्ट में दिए गए 164 के बयान की कॉपी मिलने का इंतजार है। बयान की कॉपी मिलने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

जाप नेता पप्पू यादव ने एसएसपी से जांच की मांग की
दरभंगा पहुंचे जाप संरक्षक पप्पू यादव ने दरभंगा में गायब हुई स्कूली छात्राओं के मामले में कहा कि दरभंगा के एक छात्र संगठन द्वारा लड़कियों को बेचने का काम चल रहा है। हम अभी उस संगठन का नाम नहीं लेंगे। लेकिन हमारे दरभंगा के विभिन्न संगठन के लोग नजर रखे हुए हैं। जांच अगर सही हुई तो एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा। यादव ने कहा कि हम दरभंगा एसएसपी से मांग करते हैं कि वे जांच करें कि कौन सा संगठन है जो लड़कियों को बेचने काम कर रहा है। इस मामले की जांच होनी चाहिए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें