बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा शिक्षक भर्ती परीक्षा के दूसरे चरण के रिजल्ट आने का सिलसिला जारी है। मंगलवार को आयोग ने शिक्षा विभाग एवम एससी-एसटी कल्याण विभाग के अंतर्गत ली गई 11वीं, 12वीं और नौवीं-दसवीं के शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया। आयोग ने उर्दू, हिंदी, सोशल साइंस, अंग्रेजी, पॉलिटिकल साइंस, ज्योग्राफी और अकाउंटेंसी विषय का रिजल्ट जारी कर दिया। साथ ही इन विषय में पास अभ्यर्थी को जिला भी अलॉट कर दिया गया है।