फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BPSC Teacher: बिहार के 11801 शिक्षकों का तबादला, शिक्षा विभाग ने टीआरई 1 और टीआरई 2 पास वालों को दी खुशखबरी

Tue, 20 May 2025 10:16 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

शिक्षा विभाग ने इस बार तबादलों की सूची पारंपरिक तौर पर जारी नहीं की। बल्कि ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर शिक्षकों के तबादले की सूचना साझा की है। संबंधित शिक्षकों के मोबाइल पर भी इसको लेकर मैसेज भेजा गया है। 
विज्ञापन
शिक्षा विभाग - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लंबे अरसे से ट्रांसफर के इंतजार में बैठीं शिक्षिकाओं के लिए मंगलवार को मंगल खबर सामने आई है। शिक्षा विभाग ने बिहार की 11 हजार 801 शिक्षिकाओं का तबादला कर दिया है। अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ के आदेश पर शिक्षा विभाग ने ई शिक्षा कोष पर इसकी जानकारी पर अपलोड कर दी है। अब कभी भी शिक्षकों के योगदान का आदेश जारी हो सकता है। शिक्षा विभाग के अनसार, बीपीएससी टीआरई एक और टीआरई दो परीक्षा पास करने वाली शिक्षिकाओं का तबादला किया गया है। इनमें टीआरई 1 के 5630 और टीआरई 2 के 6167 शिक्षक शामिल हैं। चार शिक्षकों का आवेदन निष्क्रिय कर दिया गया। 

विज्ञापन


ट्रांसफर पोस्टिंग की जानकारी पोर्टल पर
शिक्षकों का कहना है कि इस बार पारंपरिक तौर पर तबादले की सूची जारी नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि तबादले की सूची सार्वजनिक नहीं की जाएगी। शिक्षकों को ट्रांसफर पोस्टिंग की जानकारी पोर्टल के जरिए दी जाएगी। साथ ही उनके मोबाइल नंबर पर मैसेज भी भेजा जाएगा। 
यह भी पढ़ें: बिहार में एकमुश्त 10225 शिक्षकों का तबादला, इनमें बीपीएससी शिक्षक के साथ विशिष्ट भी शामिल
विज्ञापन
विज्ञापन


अंतर जिला स्तर पर यह ट्रांसफर हुआ 

शिक्षा विभाग के अनुसार, यह ट्रांसफर पोस्टिंग आतंरिक और अंतर-जिला स्तर किया गया है। कई शिक्षिकाओं ने दूरी और अन्य कारणों को आधार बनाकर अपने तबादले का अनुरोध किया था। इसके बाद वरीयता और समस्या को देखते हुए शिक्षकाओं का तबादला किया गया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें