पटना में प्रदर्शन करते पप्पू यादव के समर्थक।
- फोटो : अमर उजाला
समर्थकों ने पटना में जमकर बवाल किया
सांसद पप्पू यादव के समर्थकों ने पटना में जमकर बवाल किया। लाठी-डंडे के बल पर दुकानदारों को धमकाते हुए दुकानें बंद करवाई। विरोध करने वालों से मारपीट भी की गई। मेट्रो के निर्माण में लगी हाईवा में भी तोड़फोड़ की गई। पटना में जगह-जगह पर बीच सड़क पर छात्र टायर जला कर आगजनी कर यातायात को पूरी तरह बाधित कर दिया। जाम की वजह से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस प्रदर्शन के बीच दूर-दूर तक पुलिस प्रशासन नहीं दिख रहे। बीपीएससी री-एग्जाम और बहाली परीक्षाओं में गड़बड़ी की जांच को लेकर बंद बुलाया है। इस बंद का समर्थन भीम आर्मी और एआईएमआईएम ने भी समर्थन किया है।
पटना में प्रदर्शन करते पप्पू यादव के समर्थक।
- फोटो : अमर उजाला
छात्रों ने कहा- हमलोग अपनी मांगों से पीछे नहीं हटेंगे
बता दें कि 13 दिसंबर को बिहार के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर बीपीएससी 70वीं पीटी परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा के दिन से ही अभ्यर्थी परीक्षा में गड़बड़ी का आरोप लगाकर इसे रद्द करके फिर से री एग्जाम कराने की मांग कर रहे हैं। इस को लेकर गर्दनीबाग में पिछले 25 दिनों से प्रदर्शन जारी है। जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर अब तक अनशन पर बैठे हैं। कुछ दिन पहले ही प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया था और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया था। इससे छात्रों और उनके संगठनों के आक्रोश को और बढ़ा दिया है। छात्रों का कहना है कि सरकार उनकी आवाज दबाने की कोशिश कर रही है, लेकिन वे अपनी मांगों से पीछे नहीं हटेंगे।