फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीपीएससी परीक्षा में पूछा गया प्रश्न- क्या बिहार के राज्यपाल केवल एक कठपुतली हैं?

Mon, 15 Jul 2019 11:00 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
बिहार लोकसेवा आयोग
विज्ञापन
बिहार लोकसेवा आयोग की मुख्य परीक्षा में पूछा गया प्रश्न इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। इस परीक्षा में पूछा गया कि "भारत में राज्य की राजनीति में राज्यपाल की भूमिका का आलोचनात्मक परीक्षण कीजिए, विशेष रूप से बिहार के संदर्भ में। क्या वह केवल एक कठपुतली हैं?
विज्ञापन


रविवार को आयोजित बिहार लोकसेवा आयोग की मुख्य परीक्षा के समान्य ज्ञान के दूसरे पेपर में यह सवाल किया गया। हालांकि अधिकारियों ने कहा कि ऐसे सवाल पूर्व में भी किया जाता रहा है। लेकिन राज्यपाल जैसे संवैधानिक पद के संदर्भ में प्रश्न में मौजूद 'कठपुतली' शब्द उचित नहीं है।

बिहार लोकसेवा आयोग के परीक्षा नियंत्रक अमरेंद्र कुमार ने मीडिया से बातचीत में कहा कि आयोग के सदस्यों या अधिकारियों को इस बात की जानकारी नहीं होती कि प्रश्न पत्र में क्या- क्या सवाल पूछे जा रहे हैं। ऐसे सवाल पहले भी किया जाता रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें