फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BPSC Exam : बिहार लोक सेवा आयोग 69वीं पीटी परीक्षा से ही शुरू कर रही यह व्यवस्था, नहीं देनी होगी कई परीक्षाएं

Mon, 03 Apr 2023 03:54 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 69वीं प्रारंभिक परीक्षा से बहुप्रतीक्षित परीक्षा-सुधार की घोषणा की है आयोग के अध्यक्ष ने सोमवार को बताया कि 69वीं पीटी परीक्षा कंबाइंड परीक्षा के रूप में ली जाएगी।
विज्ञापन
बीपीएससी के अध्यक्ष अतुल प्रसाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 69वीं प्रारंभिक परीक्षा से बहुप्रतीक्षित परीक्षा-सुधार की घोषणा की है आयोग के अध्यक्ष ने सोमवार को बताया कि 69वीं पीटी परीक्षा कंबाइंड परीक्षा के रूप में ली जाएगी। मतलब, बीपीएससी पीटी में बिहार प्रशासनिक सेवा, बिहार पुलिस सेवा के साथ आयोग के स्तर पर अब तक अलग-अलग ली जाने वाली परीक्षाओं को एक साथ लिया जाएगा। इसमें हर सेवा के लिए अलग कट ऑफ निर्धारित हो जाएगा। आयोग कंबाइड पीटी की तैयारी लंबे समय से कर रहा था, लेकिन सोमवार को घोषणा कर दी गई कि 69वीं पीसी परीक्षा से ही यह लागू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

बिहार लोक सेवा आयोग ने हाल ही में 68वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगी परीक्षा का रिजल्ट जारी किया है। बीपीएससी 68वीं प्रारंभिक परीक्षा 12 फरवरी को राज्य के 38 जिलों के 806 परीक्षा केंद्रों में आयोजित की गई थी। बीपीएससी की अंतरिम उत्तर कुंजी 18 फरवरी, 2023 को जारी की गई थी। उससे संबंधित उम्मीदवारों से आपत्तियां आमंत्रित की गई थीं। 68वीं प्रारंभिक परीक्षा को लेकर बीपीएससी ने कहा कि आपत्तियों की समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी तैयार की गई थी। बीपीएससी 68वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगी परीक्षा में 258036 उम्मीदवार शामिल हुए थे। जिनमें से 3590 उम्मीदवार सफल घोषित किए गए हैं। सफल उम्मीदवार 12 मई को मेंस में बैठने के लिए पात्र होंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें