री-एग्जाम को लेकर पटना में प्रदर्शन।
- फोटो : अमर उजाला
एक दिन पहले ही सड़क पर उतरे थे अभ्यर्थी
बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा ली गई 70वीं पीटी परीक्षा को दोबारा कराने की मांग को लेकर पटना में मंगलवार को भी प्रदर्शन हुआ। बीपीएससी अभ्यर्थियों ने गर्दनीबाग और मुसल्लहपुर हाल में विरोध प्रदर्शन किया।
सोमवार की तरह ही मंगलवार को भी पटना में छात्र और शिक्षक सड़क पर उतर गए। कई अभ्यर्थी गर्दनीबाग धरनास्थल पर भी प्रदर्शन कर रहे हैं। शिक्षकों में खान सर समेत कई लोग शामिल हैं। यह सभी छात्रों के प्रदर्शन को अपना समर्थन दे रहे हैं। सभी लोग बीपीएससी और नीतीश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। इनकी मांग है कि बिहार लोक सेवा आयोग 70वीं पीटी परीक्षा को जल्द से जल्द रद्द करे और दुबारा एग्जाम ले।