दुश्मन मारण जाप भी लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव का कुछ भला करता दिखाई नहीं दे रहा है। अब बीपीसीएल ने बिहार सरकार में स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बीपीसीएल ने कार्रवाई करते हुए तेजप्रताप को आवंटित पेट्रोल पंप का लाइसेंस रद्द कर दिया है।
इससे पहले बीपीसीएल ने डीलरशिप के संबंध में दो सवालों के जवाब मांगे थे। हालांकि इस मामले में बीपीसीएल ने आग टिप्पणी करने से इंकार कर दिया है। आपको बता दें कि भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने दिसंबर 2011 में पटना में बेउर जेल के पास एक पेट्रोल पंप के लिए आवेदन मांगे थे। जिसके बाद इसमें तेजप्रताप ने भी आवेदन किया गया था।
उनके आवेदन के आधार पर उन्हें पेट्रोल पंप का आवंट कर दिया गया, लेकिन जिस जमीन के आधार पर इस पेट्रोल पंप का आवंटन तेजप्रताप को किया गया था, बाद में वो जमीन ही विवादों में घिर गई।