फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: पिकनिक के दौरान फोटो ले रही थीं लड़कियां, कुछ ही देर बाद होने लगी जमकर मारपीट, जानिए क्या है मामला

Mon, 03 Jan 2022 02:37 PM IST
संजीव कुमार झा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर

सार

 युवाओं के बीच हुई मारपीट की घटना में  पांच युवक घायल हो गए, जिन्हें एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
मनचले की पिटाई - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के समस्तीपुर के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के बिंदेश्वरीनगर में बीते एक जनवरी को नए साल के मौके पर कुछ मनचलों की जबरदस्त पिटाई कर दी गई। इन सभी मनचलों पर आरोप है कि ये सभी लड़कियों पर कमेंट कर रहे थे। युवाओं के बीच हुई मारपीट की घटना में  पांच युवक घायल हो गए, जिन्हें एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


जानिए क्या है मामला
घटना के बारे में जब स्थानीय लोगों से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि पिकनिक मनाने के लिए कुछ लड़कियां यहां आई हुई थीं। कुछ देर बाद सभी लड़कियों ने पहले आइसक्रीम खरीदी इसके बाद उसे खाते हुए सेल्फी लेने लगीं लेकिन इसी दौरान कुछ मनचले उन पर कमेंट करते हुए अपशब्द कहने लगे। लड़कियों ने जब इसका विरोध किया तो वे मनचले और भी मनमानी करने लगे जिसके बाद कुछ लड़के आ गए और उन मनचलों को रोकने की कोशिश की लेकिन फिर भी जब सभी नहीं रुके तब वहां मौजूद युवकों ने मनचलों की जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान हाथ, लात, बेल्ट, डंडा से एक दूसरे पर वार करने लगे। 

घटना की जानकारी पुलिस को दी गई
मामला बढ़ने के बाद स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने जांच का भरोसा दिया है, साथ ही कार्रवाई करने की बात कही है। वहीं इस घटना का 23 सेकेंड का वीडियो भी वायरल हो गया जिसमें दोनों गुट के लोग फिल्मी स्टाइल में मारपीट करते नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें