पटना जंक्शन पर बम की अफवाह पर जांच करता श्वान दस्ता।
- फोटो : अमर उजाला
अति व्यस्त पटना जंक्शन पर सोमवार शाम बम की अफवाह से हड़कंप मच गया। किसी आदमी ने 112 नंबर पर कॉल कर जंक्शन पर तीन बम इम्पलांट होने की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस और रेलवे के अधिकारी अलर्ट मोड में आ गए। तुरंत पुलिस टीम तलाशी और जांच में जुट गई। डॉग स्क्वॉयड को भी बुलाकर जांच की गई। करीब दो घंटे तक जांच चली, लेकिन कुछ हासिल नहीं हुआ है। जंक्शन पर ट्रेनों के अंदर भी जांच की गई। रेल डीआईजी ने पूरे बिहार के सभी महत्वपूर्ण स्टेशनों पर जांच शुरू करा दी। हर तरह से जांच के आधार पर रेलवे प्रशासन ने बम होने की बात को अफवाह करार दिया।