बेगूसराय में एक बड़े निजी विद्यालय के बाहरी भाग में तेज धमाके हुआ है। हालांकि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। मौके पर मौजूद लोगों ने असामाजिक तत्वों के द्वारा सुतली बम से हमला करने का आरोप लगाया है। इधर, बम धमाका होने के बाद वहां काम कर रहे सभी मजदूर सभी लोग फरार हो गए। घटना रतनपुर थाना क्षेत्र की है।
निजी विद्यालय के खिड़की से जा टकराया बम
मिली जानकारी के अनुसार, जिस वक्त यह हमला किया गया उस वक्त विद्यालय में काफी संख्या में बच्चे भी मौजूद थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उक्त विद्यालय के बगल में एक जमीन पर कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा था। उसी वक्त कुछ असामाजिक तत्व वहां पहुंचे एवं बम फेंक कर फरार हो गए। अपराधियों द्वारा फेंका गया बम निजी विद्यालय के खिड़की से जा टकराया। इसके बाद तेज धमाका हुआ।
स्कूल के बगल में निर्माण कार्य चल रहा था
कुछ लोगों का यह भी कहना है कि स्कूल के बगल में निर्माण कार्य चल रहा था। इसको लोगों कुछ लोगों को आपत्ति थी। इस कारण ही असामाजिक तत्वों ने इस वारदात को अंजाम दिया और लोगों को डराने की कोशिश की। घटना के बाद लोगों का कहना है कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से और आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करे। पुलिस का कहना है कि मामले में कुछ लोगों से पूछताछ चल रही है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।