फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: पेड़ से लटका मिला बुजुर्ग का शव, बेटा ने कहा- यह आत्महत्या नहीं साजिश है, पुलिस जांच में जुटी

Mon, 16 Oct 2023 04:24 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर

सार

Samastipur News: रोसड़ा थानाध्यक्ष कुमार प्रज्जवल ने कहा कि जिस स्थिति में शव मिला है, मामला संदिग्ध है। शव जमीन से सट रहा था। मानो वह बैठा हुआ है। मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन
मृतक शोभाकांत महतो - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाने के हरिपुर गांव स्थित गाछी में सोमवार को शीशम के पेड़ से लटकता हुआ बुजुर्ग का शव मिला है। मृतक हरिपुर गांव के शोभाकांत महतो (65) बताए गए हैं। मृतक का शव गमछे से जमीन से मात्र दो-तीन इंच ऊपर लटक रहा था। इस कारण परिवार के लोग इसे साजिश के तहत हत्या की बात कह रहे हैं। उधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


मृतक के बेटे मिथिलेश महतो ने बताया कि सुबह करीब आठ बजे उन्हें जानकारी मिली कि गांव के गाछी में एक बुजुर्ग का शव पेड़ से लटक रहा है। इस बात को वह समान्य रूप से लिया। इसी दौरान कुछ देर बाद उन्हें जानकारी मिली कि शव उनके पिता का है। उसके बाद वह परिवार और गांव के लोगों के साथ मौके पर पहुंचे तो उनके पिता का शव शीशम के पेड़ से गमछा के सहारे लटक रहा था। उनके पिता के पैर जमीन से केवल दो से तीन इंच ऊपर थे। मिथिलेश इस घटना को साजिश बता रहे हैं।

भाइयों के बीच जमीन बंटवारे को लेकर चल रहा था विवाद
मिथिलेश ने बताया कि वह तीन भाई हैं। गत छह महीने से भाइयों के बीच खतियानी जमीन बंटवारे को लेकर आपस में विवाद चल रहा था। इसको लेकर कई बार गांव में पंचायत भी हुई। लेकिन समस्या का हल नहीं निकला, जिससे उनके पिता तनाव में थे। हालांकि जिस तरह से शव लटक रहा था, यह घटना साजिश लग रही है। मामले की जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन


पूरी जमीन छोटे बेटे के नाम करने से बढ़ा था विवाद
गांव के लोगों का कहना है कि मृतक शोभाकांत ने सभी जमीन अपने छोटे बेटे के नाम लिख दी थी। इस कारण भाइयों के बीच विवाद शुरू हो गया था। जमीन लौटाने के लिए पंचायत हुई थी। लेकिन मामला सुलट नहीं पाया था। 

रोसड़ा थानाध्यक्ष कुमार प्रज्जवल ने कहा कि जिस स्थिति में शव मिला है, मामला संदिग्ध है। परिवार के लोगों के बीच विवाद चल रहा था। मृतक के गर्दन पर अंग्रेजी अक्षर ‘यू’ आकार की आकृति बनी है। पुलिस जिस समय मौके पर पहुंची थी। शव जमीन से सट रहा था। मानो वह बैठा हुआ है। अभी परिवार के लोगों के द्वारा आवेदन नहीं मिला है। मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें