फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: करीब नौ दिन बाद मिला छात्र का शव; जिउतिया के दिन झरही नदी में डूबकर हुआ था लापता

Sun, 15 Oct 2023 07:47 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज

सार

Gopalganj News: गोपालगंज में जिउतिया पर्व के दिन नदी में डूबे छात्र का शव नौ दिन बाद एक गांव से बरामद किया गया है। इकलौते बच्चे की मौत होने के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। एनडीआरएफ टीम तीन दिन तक बच्चे की खोजबीन में लगी रही थी, लेकिन असफल रही थी। जानें पूरा मामला...।
विज्ञापन
मृतक छात्र हिमांशु कुमार - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के गोपालगंज जिले में भवानी छापर बाजार के नजदीक देवनचक गांव के पास से लापता छात्र का शव बरामद किया गया है। दरअसल, श्रीपुर ओपी के पास से गुजरने वाली झरही नदी में यह छात्र जिउतिया के दिन यानी गत छह अक्टूबर को नहाने के दौरान डूब गया था। करीब नौ दिनों बाद छात्र का शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


मृत छात्र की पहचान लक्षण टोला गांव निवासी रमेश सिंह के एकलौते बेटे हिमांशु कुमार के रूप में हुई है, जो श्रीपुर ओपी स्थित राजकीय मध्य विद्यालय का छात्र था। छात्र का शव मिलने की सूचना मिलते ही श्रीपुर ओपी में पदस्थापित एसआई प्रमोद कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जहां पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने छात्र का शव परिजनों को सौंप दिया।

इकलौते बेटे का शव देखते ही मां दहाड़ मारकर रोते हुए जमीन पर गिर पड़ी। रोते हुए मां उर्मिला देवी ने बताया कि जिस इकलौते बेटे की लंबी आयु को लेकर मैंने जिउतिया का निर्जला व्रत रखा, वही बेटा मेरे आंचल और मेरी ममता से दूर हो गया। अपने भाई के शव से लिपटकर इकलौती बहन रो-रो कर बेहाल हो गई। मृत छात्र हिमांशु को देखने पहुंचे दरवाजे पर मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन


पूर्व मुखिया दिनेश कुमार राम और वरिष्ठ शिक्षक देवेंद्र सिंह ने बताया कि गत छह अक्टूबर को श्रीपुर झरही नदी में नहाने के दौरान हिमांशु पानी के तेज बहाव में डूब गया था। उसे खोजने के लिए प्रशासन एनडीआरएफ की टीम के साथ लगातार तीन दिनों तक खोजबीन में जुटा रहा। हालांकि कोई सुराग नहीं मिलने के बाद एनडीआरएफ की टीम बैरंग वापस लौट गई थी। वहीं, इकलौते बेटे हिमांशु कुमार की मौत के बाद परिवार भारी गम में डूब गया है। जबकि गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें