फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: हाजीपुर में किसान का शव कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिला; पुलिस ने कब्जे में लेकर शुरू की जांच

Wed, 06 Dec 2023 08:28 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर

सार

Farmer Committed Suicide: वार्ड सदस्य पति अरुण कुमार सिंह ने बताया कि राजकुमार सिंह अपने बथान के कमरे में रह रहे थे। जब दरवाजा नहीं खुला तो लोगों को शंका हुई। बाहर से आवाज दी, लेकिन किसी प्रकार की गतिविधि नहीं होने पर पुलिस को सूचित किया गया। जानें पूरा मामला...।
विज्ञापन
मृतक किसान राज कुमार सिंह - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के हाजीपुर के सदर थाना क्षेत्र के मनुआ गांव से पुलिस ने संदिग्ध हालत में एक व्यक्ति के शव को बंद कमरे से बरामद किया है। उसके बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया है और मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था, जो गांव में ही रहकर खेती-बाड़ी कर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहा था।

विज्ञापन


मृतक की पहचान मनुआ गांव निवासी दिवंगत राम कलास सिंह के बेटे राज कुमार सिंह (55) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि राज कुमार का शव उनके घर से दो सौ मीटर दूर उनके बथान में फांसी के फंदे से लटका हुआ था। दरवाजा अंदर से बंद था, तभी परिवार के लोग गए। परिवार वालों ने बंद दरवाजे को तोड़ा तो फांसी के फंदे से लटका हुआ शव मिला। किसान की मौत की खबर गांव में आग की तरह फैल गई। मृतक राजकुमार के दो बेटे और दो बेटियां हैं। दोनों लड़कियों की शादी हो चुकी हैं। राजकुमार हिमाचल प्रदेश की किसी कंपनी में गार्ड की नौकरी छोड़ कर घर पर ही रह रहा था और खेती-बाड़ी करता था।

इस बारे में वार्ड सदस्य पति अरुण कुमार सिंह ने बताया कि राजकुमार सिंह अपने बथान के कमरे में रह रहे थे। जब दरवाजा नहीं खुला तो लोगों को शंका हुई। बाहर से आवाज दी, लेकिन किसी प्रकार की गतिविधि नहीं होने पर पुलिस को सूचित किया गया। उसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें