फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोधगया ब्लास्टः तीन से चार लोगों ने रखे थे बम

Wed, 10 Jul 2013 08:01 PM IST
गया/ब्यूरो/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे ने कहा है कि बोधगया के महाबोधि मंदिर और आसपास के इलाकों में किए गए बम विस्फोटों में तीन से चार लोग शामिल हो सकते हैं और विस्फोट में डेटोनेटर का इस्तेमाल किया गया।
विज्ञापन


कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और शिंदे ने महाबोधि मंदिर में हुए सिलसिलेवार बम धमाकों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि ब्लास्ट की जांच एनआईए की टीम ने शुरू कर दी है।

मंदिर की सुरक्षा सीआईएसएफ के हवाले करने पर गृहमंत्री ने कहा कि अभी तक किसी धार्मिक स्थल की सुरक्षा का जिम्मा सीआईएसएफ को नहीं सौंपा गया है। हालांकि इस संबंध में साईं बाबा मंदिर और कुछ अन्य की ओर से भी मांग की गई है। हम इस पर विचार कर रहे हैं।
विज्ञापन


शिंदे ने कहा कि बोधगया में 13 विभिन्न स्थलों पर बम रखे गए थे, जिनमें से 10 में विस्फोट हुआ। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि बम रात्रि में किसी समय रखे गए थे। इसमें तीन से चार लोग शामिल थे।

उन्होंने कहा कि बोधगया में ब्लास्ट किए जाने की पहले से खुफिया जानकारी थी और इसे प्रदेश सरकार के साथ साझा भी किया गया था। इसके बावजूद चूक कहां हुई, इसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन


सुराग देने वालों को 10 लाख रुपये इनाम की घोषणा
एनआईए की टीम ने बम धमाकों का सुराग देने वालों को 10 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें