फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: गोपालगंज में पुलिस पार्टी को लेकर नदी पार कर रही नाव पलटी, एक सिपाही की मौत

Wed, 26 Oct 2022 05:15 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज

सार

बिहार के गोपालगंज में पुलिस दल को लेकर नदी पार कर रही नाव गंडक नदी में पलट गई। इस हादसे में एक सिपाही की मौत हो गई है। वहीं, कुछ अन्य पुलिसकर्मी बीमार हो गए हैं। जिनका इलाज किया जा रहा है।  
विज्ञापन
नदी में डूबने से सिपाही की मौत (प्रतीकात्मक फोटो।) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में शराब तस्करों की निशानदेही पर बुधवार को छापा मारने जा रहे पुलिस दल को लेकर जा रही एक नाव गंडक नदी में डूब गई। नदी में डूबने के कारण एक सिपाही की मौत भी हो गई। गोपालगंज के एसपी आनंद कुमार ने इस हादसे की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हादसे का शिकार हुई नाव में जिले के जादवपुर थाने के पांच पुलिसकर्मी सवार थे।  

विज्ञापन


गोपालगंज के एसपी आनंद कुमार  ने बताया कि बूटलेगर्स की मौजूदगी की सूचना पर कार्रवाई करते हुए, पुलिस पार्टी गंडक नदी पार करने और रजवाही गांव पहुंचने की कोशिश कर रही थी। इस कोशिश में जब पुलिट टीम नाव से गंडक नदी पार कर रही थी, तभी नाव पलट गई और पुलिस दल के लोग डूबने लगे।  

घटना के समय दो अन्य पुलिसकर्मी तैरकर सुरक्षित निकल गए और कई को ग्रामीणों ने बचाया। उन्होंने यह भी बताया कि इस हादसे में एक सिपाही की डूबने से मौत हो गई। मृतक सिपाही गया जिले के निवासी था। उसका नाम राजेश कुमार था। एसपी ने कहा कि जीवित बचे पुलिसकर्मियों में से दो बीमार हो गए हैं। उन्हें गोपालगंज शहर के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


इस बीच, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस हादसे पर दुख जताया है। और शोक संतप्त परिवार के सदस्यों की सहायता के लिए प्रार्थना की है। गौरतलब है कि बीते साल, दीवाली के आस-पास गोपालगंज में बड़ी संख्या में जहरीली शराब से ग्रामीणों की मौत हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें