फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार में बदली हवा: अनंत सिंह अब मांगेंगे 'सुशासन बाबू' के लिए मोकामा में वोट, कभी कहे थे अपशब्द

Wed, 26 Oct 2022 01:53 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

बिहार की मोकामा व गोपालगंज विधानसभा सीटों पर 3 नवंबर को उपचुनाव होगा। इन दोनों सीटों  पर सत्तारूढ़ महागठबंधन की ओर से राजद प्रत्याशी मैदान में हैं। मोकामा सीट बाहुबली अनंत सिंह की विस सदस्यता रद्द होने के बाद खाली हुई थी।

विज्ञापन
अनंत सिंह के सामने हाथ जोड़ते 'सुशासन बाबू' - फोटो : सोशल मीडिया (file photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में सियासी हवा बदली हुई है। यही कारण है कि 'सुशासन बाबू' के कट्टर विरोधी व समर्थक रहे मोकामा से बाहुबली राजद विधायक अनंत सिंह अब नीतीश कुमार के लिए वोट मांगेंगे। एक वक्त वह भी था, जब उन्होंने कोर्ट में पेशी के वक्त बिहार के सीएम के प्रति कथित तौर पर अपशब्द कहे थे। 

विज्ञापन


ऐसा नहीं है कि अनंत सिंह हमेशा नीतीश कुमार के विरोधी रहे हैं। जब सिंह जेडीयू में थे, तब उन्होंने बिहार के सीएम को चांदी के सिक्कों से तौला था। इसके बाद जब संबंध बिगड़े तो अनंत सिंह एक केस की सुनवाई के लिए जब कोर्ट पहुंचे तो उन्होंने 'सुशासन बाबू' और उनकी सरकार पर उन्हें फंसाने का आरोप लगाया था। उन्होंने 'सुशासन बाबू की सरकार' को अपशब्द कहे थे। इसका वीडियो भी वायरल हुआ था। 

मोकामा उपचुनाव में प्रचार करेंगे सिंह
मोकामा विधानसभा सीट के उपचुनाव में सीएम नीतीश कुमार ने राजद नेता व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के साथ प्रचार करने का फैसला किया है। पहले खबर आई थी कि नीतीश कुमार यहां प्रचार नहीं करेंगे, लेकिन अब खबर है कि नीतीश कुमार पुरानी बातें भूलकर अनंत सिंह की पत्नी नीलमदेवी के पक्ष में प्रचार करेंगे। यह सीट राजद का गढ़ है और वह इसे विपक्ष के खाते में नहीं जाने देना चाहता। 
विज्ञापन


3 नवंबर को मोकामा व गोपालगंज में मतदान
बिहार की मोकामा व गोपालगंज विधानसभा सीटों पर 3 नवंबर को उपचुनाव होगा। इन दोनों सीटों  पर सत्तारूढ़ महागठबंधन की ओर से राजद प्रत्याशी मैदान में हैं। मोकामा सीट बाहुबली अनंत सिंह की विस सदस्यता रद्द होने के बाद खाली हुई थी। राजद ने सिंह की पत्नी को ही टिकट दिया है। उनका भाजपा प्रत्याशी सोनम देवी से मुकाबला है। वह बाहुबली ललन सिंह की पत्नी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें