बिहार के छपरा में नदी में नाव पलटने की घटना सामने आई है। यह घटना छपरा के पानापुर की है, जहां करीब 15 लोगों नाव पलटने की वजह से डूब गए। मिली जानकारी के मुताबिक डूबने वालों में सभी किसान थे, जिनमें एक महिला भी शामिल थी। बताया जा रहा है कि इनमें से 6 लोग बच गए हैं, जबकि बाकी अभी लापता हैं।
Bihar: A boat carrying 15 people capsized in Chapra's Panapur ; search for missing underway
— ANI (@ANI) October 16, 2017
पढ़ें: यूपी में नाव पलटने से 19 की मौत, सीएम योगी ने की 2-2 लाख मुआवजे की घोषणा
सारण के एसपी हर किशोर राय का कहना है कि गोताखोर नदी में लापता हुए लोगों को ढूंढ रहे हैं। उनका कहना है कि एनडीआरए और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंच रही है, जिन्हें यहां आने में 1 से 2 घंटे लगेंगे।