बिहार की राजधानी पटना में पार्टी कार्यालय के बाहर लखीसराय निर्वाचन क्षेत्र की उम्मीदवारी को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। कार्यकर्ताओं ने इस दौरान उप-मुख्यमंत्री सुशील मोदी की घेराबंदी भी की। बाद में पुलिस की मदद से उप-मुख्यमंत्री को वहां से निकाला गया।
कार्यकर्ताओं से जब हंगामा का कारण पूछा गया तो उन्होंने बताया कि उम्मीदवार स्थानीय होना चाहिए जबकि पार्टी बाहरी उम्मीदवार को टिकट दे रही है जो कि हमलोगों को स्वीकार नहीं है। कार्यकर्ताओं ने बताया कि कुमारी बबीता, हमारे साथ पिछले 25 वर्षों से काम कर रही हैं और उन्हें ही उम्मीदवार बनाया जाना चाहिए नहीं तो हमलोगों का प्रदर्शन लगातार जारी रहेगा।