फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: भाजपा प्रवक्ता गुरु प्रकाश का विपक्ष पर हमला, कहा- विपक्ष को अब चुनाव प्रक्रिया पर भी भरोसा नहीं रहा

Sat, 05 Jul 2025 04:49 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,जहानाबाद

सार

जहानाबाद पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गुरु प्रकाश ने विपक्ष पर चुनाव प्रक्रिया को लेकर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मतदाता पुनरीक्षण एक संवैधानिक प्रक्रिया है और चुनाव आयोग पर सवाल उठाना अनुचित है। 
 
विज्ञापन
भाजपा प्रवक्ता गुरु प्रकाश का विपक्ष पर निशाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गुरु प्रकाश ने शुक्रवार को सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता करते हुए विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों को अब भारत की चुनाव प्रक्रिया पर भी भरोसा नहीं रह गया है। वे चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्था को निशाने पर लेकर जनता को भ्रमित कर रहे हैं। गुरु प्रकाश ने कहा कि मतदाता पुनरीक्षण एक पूरी तरह से संवैधानिक प्रक्रिया है, जिसे संविधान के अनुच्छेद 325 और 326 के तहत लागू किया गया है। बिहार में कुल 7.9 करोड़ मतदाता हैं, जिनमें से लगभग 5 करोड़ मतदाताओं को किसी तरह के दस्तावेज देने की आवश्यकता नहीं है, केवल शेष मतदाताओं से ही पहचान पत्र मांगा जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने स्पष्ट किया कि आधार कार्ड केवल एक निवास प्रमाण हो सकता है, लेकिन इससे नागरिकता साबित नहीं होती। नागरिकता के लिए अलग तरह के दस्तावेज जरूरी होते हैं। ऐसे में विपक्ष द्वारा आधार कार्ड को एकमात्र दस्तावेज मानने की मांग आधारहीन है। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि चुनाव आयोग एक स्वतंत्र और निष्पक्ष संस्था है, और उस पर सवाल उठाना संविधान की अवमानना है। उन्होंने आरोप लगाया कि महागठबंधन के नेता मतदाता पुनरीक्षण प्रक्रिया का विरोध सिर्फ इसलिए कर रहे हैं क्योंकि उन्हें अब लोकतंत्र पर भी विश्वास नहीं रहा।

यह भी पढ़ें: वजीरगंज के दखिनगांव में चोरों का आतंक, एक ही रात में दो घरों से 54 लाख की चोरी
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरु प्रकाश ने बताया कि राज्यभर में करीब 50 लाख बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारी) इस काम में लगे हुए हैं और मतदाता सूची को शुद्ध करने का काम तेज़ी से किया जा रहा है। उन्होंने जनता से अपील की कि वे इस प्रक्रिया में सहयोग करें। किसी भी वैध मतदाता का नाम सूची से नहीं काटा जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि महागठबंधन के पास अब कोई ठोस मुद्दा नहीं बचा है, इसलिए वे चुनाव आयोग को बेवजह बदनाम कर रहे हैं।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें