बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चंपारण सत्याग्रह के 100 साल पूरे होने पर पूर्व चंपारण में चंद्रहिया से गांधी मैदान तक पद यात्रा की। दरअसल, बिहार सरकार की तरफ से सोमवार को पटना में आयोजित चंपारण सत्याग्रह शताब्दी समारोह का आयोजन किया गया था। इस आयोजन समारोह में राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने भी हिस्सा लिए। साथ गृह मंत्री राजनाथ सिंह के साथ-साथ देश के और दिग्गज नेता आमंत्रित थे।
Bihar CM Nitish Kumar undertook a foot march from Chandrahiya to Gandhi Maidan in East Champaran to mark 100 years of Champaran Satyagraha. pic.twitter.com/BSNTAk3Dtz
— ANI (@ANI_news) April 18, 2017
दरअसल, बिहार सरकार की तरफ से सोमवार को पटना में आयोजित चंपारण सत्याग्रह शताब्दी समारोह का आयोजन किया गया था। इस आयोजन समारोह में राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के साथ गृह मंत्री राजनाथ सिंह को भी हिस्सा लेना था। इसके अलावा देश के और दिग्गज नेता आमंत्रित थे।
बिहार सरकार पर आरोप लगाया जा रहा है कि उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को न्योता नहीं दिया गया। इस बात से भाजपा ने नाराजगी व्यक्त की है साथ ही भाजपा ने कार्यक्रम का बहिष्कार भी किया। हालांकि इस समारोह में राजनाथ सिंह किसी कारणवश समारोह में नहीं पहुंच पाए।
गौरतलब हो कि गांधी जी ने 17 अप्रैल 1917 को चंपारण में सत्याग्रह शुरू किया था। समारोह में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी समेत बिहार के सभी राजनीतिक दलों के राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष और पार्टी के प्रदेश प्रतिनिधि ने हिस्सा लिया। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय, लोजपा-रालोसपा के प्रदेश अध्यक्ष समेत वामदलों के राज्य प्रतिनिधि ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया।