बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में बड़ी जीत हासिल करने के लिए भाजपा ने दूसरे चरण के लिए अपने स्टार प्रचारकों की ताजा सूची जारी कर दी है। इस बार के स्टार प्रचारकों की सूची में शाहनवाज हुसैन और राजीव प्रताप रूडी का नाम भी शामिल है जिनका पहली सूची में नाम नहीं था। यहां पढ़ें इन स्टार प्रचारकों की पूरी लिस्ट....
बता दें कि कोरोना संकट के बीच चुनाव आयोग ने 25 सितंबर को बिहार विधानसभा चुनाव तारीखों की घोषणा कर दी। 28 अक्टूबर को प्रथम चरण का मतदान, वहीं दूसरे चरण का तीन नवंबर और अंतिम चरण का सात नवंबर को होगा। जबकि नतीजे की घोषणा 10 नवंबर को होगी।
खास बदलाव यह है कि मतदान के लिए एक घंटे का वक्त बढ़ाया गया है। यह सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगा। यह बदलाव नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में नहीं होगा। अन्य सुरक्षा इंतजाम भी किए गए हैं।