फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MLC By-Election 2026 : भाजपा ने बिहार में उपचुनाव के लिए उम्मीदवार के नाम का किया एलान, इन्हें मिला टिकट

Tue, 28 Apr 2026 10:11 PM IST
Krishan Ballabh Narayan न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : आज एक बार फिर इस बात की चर्चा तेज हो गई कि भाजपा अक्सर चौंकाने वाला फैसला करती है। विधान परिषद सीट के लिए भाजपा ने अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी है। 
विज्ञापन
सूर्य कुमार शर्मा उर्फ अरविंद शर्मा के साथ सीएम सम्राट चौधरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने बिहार में होने वाले विधान परिषद के आगामी उपचुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों की आधिकारिक घोषणा कर दी है। बिहार में रिक्त हुई विधान परिषद सीट के लिए भाजपा ने सूर्य कुमार शर्मा उर्फ अरविंद शर्मा को अपना उम्मीदवार बनाया है। पार्टी गलियारों में अरविंद शर्मा एक सक्रिय चेहरे के रूप में जाने जाते हैं। चुनावी रणनीतिकारों का मानना है कि सूर्य कुमार शर्मा उर्फ अरविंद शर्मा के नाम पर मुहर लगाकर भाजपा ने क्षेत्रीय समीकरणों को साधने की कोशिश की है। 

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar : यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर ऑटोमेटिक कट जाएगा चालान; स्मार्ट ट्रैफिक सिस्टम की तैयारी शुरू
विज्ञापन


केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में हुआ निर्णय
भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इन नामों पर अंतिम मुहर भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में लगाई गई। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन समेत कई दिग्गज नेताओं की सहमति के बाद इन नामों को अंतिम रूप दिया गया। बताया जाता है कि यह उपचुनाव विभिन्न कारणों से रिक्त हुई सीटों को भरने के लिए आयोजित किए जा रहे हैं। निर्वाचन आयोग जल्द ही इन सीटों पर मतदान की तिथियों का विवरण भी साझा करेगी। 
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar News: सम्राट सरकार ने राजस्व एवं भूमि सुधार से सीके अनिल को हटाया; BAS के अधिकारियों का भी तबादला हुआ

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें