फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: लाठीचार्ज केस में BJP की उच्चस्तरीय जांच टीम का दावा, सबसे ज्यादा पटना के कार्यकर्ताओं पर बरसीं लाठियां

Sat, 15 Jul 2023 05:16 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : आर्थिक संपन्नता के मामले में पटना वाले बिहार के बाकी सभी जिलों से बहुत आगे हैं। कोरोना भी आया तो मरने वाले पटना से ज्यादा रहे। अब बिहार पुलिस की लाठी खाने में भी पटना वाले ही आगे हैं। वैसे बेरहमी से पिटाई सारण वालों की हुई है।
विज्ञापन
भाजपा ने घायलों का आंकड़ा जारी किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

13 जुलाई को पटना में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधानसभा पैदल मार्च के दौरान बेरहमी से लाठीचार्ज किए जाने की तस्वीरों और वीडियो के बाद अब भाजपा की उच्चस्तरीय जांच टीम ने घायल होने वालों के आंकड़े जारी किए हैं। चोटिल और ज्यादा चोटिल के रूप में इन्हें वर्गीकृत किया गया है। कुल 771 भाजपाई घायल हुए हैं, जिनमें ज्यादा चोटिल हुए लोगों की संख्या 369 है। आर्थिक संपन्नता से लेकर कोविड से मौत तक में आगे रहे पटना वाले बिहार पुलिस से लाठी खाने में भी आगे रहे हैं। पटना को टक्कर खगड़िया जिला के भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी है। वैसे, बिहार पुलिस ने ज्यादा चोट सारण वालों को लगाई है।

विज्ञापन




जांच टीम 45 लोगों से गहनता से पूछताछ की
दिल्ली से जांच के लिए आई चार सदस्यीय टीम ने एक रिपोर्ट तैयारी की है। टीम के सदस्य और भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि 13 जुलाई को प्री प्लांड तरीके के सबकुछ को अंजाम दिया। महागठबंधन सरकार ने पहले से ही तय कर लिया था कि कुछ भी हो जाए भाजपा नेताओं के आंदोलन को बर्बर तरीके के कुचला जाए। हमारे 771 लोग घायल हुए हैं। इनमें से 45 लोगों से गहनता से पूछताछ कर मामले की जानकारी ली गई। इसमें जो तथ्य सामने आए, उसने महागठबंधन सरकार की पोल खोल दी। बिहार सरकार ने साजिश के तहत भाजपा के आंदोलन को कुचलने की कोशिश की है। इस मामले की न्यायिक जांच होनी चाहिए। 

 
जानिए, किस इलाके से कितने लोग घायल हुए
जिला  चोटिल होने वाले कार्यकर्ता  ज्यादा चाटिए होने वाले कार्यकर्ता
बगहा    8   7
बेतिया    1   5
मोतिहारी  9   7
रक्सौल  0   1
ढाका    7   3
गोपालगंज     25  4
सीवान  26       8
मधुबनी  5  9
वैशाली  5  4
छपरा   7  19
मुजफ्फरपुर  18  16
सीतामढ़ी  25  6
शिवहर   18  11
झंझारपुर  2  6
दरभंगा  5  7
बेगूसराय  7  4
समस्तीपुर  60  17
खगड़िया  90  5
नवगछिया  4  12
कटिहार  9  8
सुपौल  4  9
अररिया   16  7
 मधेपुरा  2  15
सहरसा  15  4
पूर्णिया  2  2
भागलपुर  15  17
किशनगंज  15  13
बांका  6  8
जमुई  25  5
मुंगेर  30  3
लखीसराय  15  4
शेखपुरा  3  2
नालंदा  42  16
नवादा  4  16
गया  10  7
जहानाबाद   2  7
अरवल  5  2
औरंगाबाद  5  18
रोहतास   12  4
कैमूर  6  10
बक्सर  25  1
भोजपुर  8  2
बाढ़  12  0
पटना ग्रामीण  4  11
पटना महानगर  157 36
 कुल  771  369
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें