फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार चुनाव से पहले नड्डा और नीतीश की अहम बैठक, दोनों ने की सीट बंटवारे पर चर्चा

Sat, 12 Sep 2020 03:04 PM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, पटना
विज्ञापन
नीतीश कुमार- जेपी नड्डा - फोटो : Twitter/@AdityaTrivedi_ ·
विज्ञापन

बिहार में नवंबर में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसे लेकर एनडीए में शामिल दलों के बीच बैठकों का दौर जारी है। इसी कड़ी में, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को राज्य में विधानसभा चुनावों के लिए एनडीए गठबंधन सहयोगियों के बीच सीट बंटवारे पर भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की।

विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी भूपेंद्र यादव और पार्टी अध्यक्ष संजय जायसवाल जैसे पार्टी सहयोगियों के साथ नड्डा ने नीतीश के साथ उनके आधिकारिक आवास पर बैठक की। 


जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पार्टी के प्रमुख नेता राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन के साथ नड्डा का गर्मजोशी से स्वागत किया। नड्डा वैसे तो हिमाचल प्रदेश से आते हैं, लेकिन वह पटना में ही पैदा हुए और यहीं पले बढ़े हैं।
विज्ञापन


माना जा रहा है कि आधे घंटे से अधिक समय तक चली बैठक में, दोनों दलों के नेताओं ने एनडीए में गठबंधन सहयोगियों के बीच सीट बंटवारे के प्रमुख मुद्दे पर चर्चा की। गौरतलब है कि एनडीए में रामविलास पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) भी शामिल है।

बताया गया है कि भाजपा ने नीतीश को आश्वासन दिया है कि वह जदयू और लोजपा के बीच चल रहे विवाद को खत्म करने पर जोर देगी। हाल ही में, लोजपा प्रमुख चिराग पासवान ने एनडीए में सीट बंटवारें को लेकर अपने तेवर दिखाए थे। 

राज्य में विधानसभा चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा शीघ्र ही होने की संभावना है। चुनाव आयोग ने संकेत दिया है कि वह 29 नवंबर को वर्तमान सदन का कार्यकाल समाप्त होने से पहले चुनाव कराना चाहेगा।

इससे पहले भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने पटना स्थित बड़ी पटन देवी मंदिर में पूजा-अर्चना भी की। बता दें कि जेपी नड्डा अपने दो दिवसीय बिहार दौरे पर हैं। वहीं, शुक्रवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय में हुई बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने पार्टी नेताओं, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को अति उत्साह से बचने की सलाह दी। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि हमें भाजपा के साथ एनडीए की बड़ी जीत सुनिश्चित करनी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें