फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: हरदीप सिंह पुरी ने दरभंगा हवाई अड्डे के विकास कार्यों की समीक्षा की, इसी महीने शुरू होगी बुकिंग

Sat, 12 Sep 2020 02:51 PM IST
देव कश्यप एएनआई, दरभंगा
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी - फोटो : Twitter@HardeepSPuri
विज्ञापन

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार को बिहार के दरभंगा में हवाई अड्डा के विकास कार्यों की समीक्षा की। इसकी जानकारी खुद केंद्रीय मंत्री ट्वीट कर दी। उन्होंने ट्वीट किया, 'मिथिलांचल के भाइयों और बहनों को मेरा सादर प्रणाम। आज दरभंगा में सांसद गोपाल जी और अन्य पदाधिकारियों के साथ दरभंगा हवाई अड्डा के निर्माण की समीक्षा करते हुए अपार हर्ष की अनुभूति हो रही है। 

विज्ञापन

 

इसके बाद उन्होंने कई ट्वीट किए। एक ट्वीट में कहा कि 'हर्ष की बात है कि हवाई अड्डे पर अधिकांश काम लगभग पूरा हो चुका है। आगमन व प्रस्थान हॉल, चेक-इन सुविधा, कन्वेयर बेल्ट आदि पहले ही स्थापित किए जा चुके हैं। शेष कार्य अक्टूबर के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा। क्षेत्रीय कनेक्टिविटी योजना 'उड़ान' के तहत स्पाइसजेट को पहले ही इस मार्ग की जिम्मेदारी दी जा चुकी है।'

उन्होंने कहा कि 'दरभंगा से दिल्ली, मुंबई और बंगलूरू के लिए दैनिक उड़ानों के लिए सितंबर के अंत तक बुकिंग शुरू हो जाएगी। छठ पूजा के शुभ पर्व से पहले नवंबर के पहले सप्ताह में उड़ानों का संचालन शुरू हो जाएगा। यह उत्तर बिहार के 22 जिलों के लिए वरदान साबित होगा।'
विज्ञापन


एक अन्य ट्वीट में कहा कि 'माननीय प्रधानमंत्री की 'हवाई चप्पल से हवाई जहाज तक' के विजन को साकार करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। जहां दरभंगा में जमीन पर काम जोरों पर है, वहीं अन्य प्रक्रियाएं भी आगे बढ़ रही हैं। आज दरभंगा हवाई अड्डे पर स्पाइसजेट द्वारा फ्लाइट कैलिब्रेशन का कार्य भी संपादित हुआ।'

पुरी ने कहा कि 'यह 'सब उड़ें, सब जुड़ें' नीति के तहत देश के आंतरिक क्षेत्रों को हवाई संपर्क प्रदान करने की महत्वाकांक्षी 'उड़ान' (UDAN) योजना के कार्यान्वयन की ओर एक और कदम है। मिथिलांचल की मेरी बहनों और भाइयों को बधाई।'
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें