फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा का एक बार फिर केंद्र की मोदी सरकार पर हमला, कहा- बस बातें किए जाओ

Wed, 03 Oct 2018 08:32 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
शत्रुघ्न सिन्हा
विज्ञापन
मशहूर अभिनेता और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने एक बार फिर भाजपा पर निशाना साधा है। सिन्हा ने मंगलवार को एकबार फिर केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि वे भले ही भाजपा में हैं लेकिन पहले भारतीय जनता के हैं। शत्रुघ्न सिन्हा पटना साहिब संसदीय क्षेत्र से संसद की लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए थे।  
विज्ञापन


पटना सिटी में पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 114वीं जयंती पर आयोजित एक कार्यक्रम में शत्रुघ्न ने नोटबंदी, जीएसटी और राफले सौदे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अफसोस है उनकी पार्टी "वन मैन शो, टू मेन आर्मी बनकर रह गयी है।’’  उन्होंने कहा कि वे भले ही भाजपा में हैं लेकिन पहले भारतीय जनता के हैं।

इस साल की शुरुआत में भाजपा से अपने को अलग करने की घोषणा करने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने कहा कि आजकल सच बोलने वाले किसी भी व्यक्ति को "देशद्रोही" कहा जाता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अगर सच का साथ देना और गलत को गलत कहना गलत है तो मैं फख्र से कहता हूं कि देशद्रोहियों की सूची में शत्रुघ्न सिन्हा औप मैं संयुक्त रुप से अव्वल नंबर पर आते हैं।

शत्रुघ्न ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि "मौजूदा शासन में किसी से भी तीन मंत्रियों का नाम पूछें। वह पहले प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी का नाम लेंगे, इसके बाद अमित शाह जी का जो कि मंत्री नहीं हैं और उसके बाद वे अटकने लगते हैं।

शत्रुघ्न ने कहा, "नोटबंदी के सदमे से लोग उबर भी नहीं पाए थे कि तब तक आपने पेचीदा जीएसटी लागू कर दिया जो कि नीम पर करेला साबित हुआ। डिजिटल इंडिया, स्टार्ट अप इंडिया, मेक इन इंडिया, मेड इन इंडिया। अरे सबका मतलब एक ही होता मेड इन चाइना। आज तो वही बिक रहा है यहां पर। बातें किए जाओ।

अपने उपर लगाए जा रहे उस आरोप कि उन्हें केंद्र में मंत्री नहीं बनाए जाने के कारण वे पार्टी के खिलाफ बोल रहे हैं, शत्रुघ्न ने कहा कि ये बहानेबाजी करते हैं। मुझे कुछ नहीं चाहिए।

उन्होंने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री ने 'जय जवान जय किसान' का नारा दिया था, लेकिन आश्चर्य की बात है कि किसानों के साथ बर्बरता की जा रही है, उन पर लाठियां बरसाई जा रही है। (इनपुट:भाषा)
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें