फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार बेचने का एडवांस ले रहे थे नीतीश के नेता: सुशील मोदी

Mon, 12 Oct 2015 01:43 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार में पहले चरण के मतदान से पहले ही राजद और जदयू के नेताओं के वीडियो वायरल होने के बाद उस पर सियासत तेज हो चली है।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के बयान के बाद, भाजपा नेता सुशील मोदी ने एक प्रेस कॉंफ्रेंस में कहा कि ये लोग सरकार का बैनामा कर रहे हैं।

जिन लोगों के नाम सामने आए हैं ये लोग सरकार आने से पहले ही बिहार बेचने का एडवांस लेने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है कि नीतीश कुमार ये सब नहीं जानते।
Trending Videos
विज्ञापन

ये है मामला

सुशील ने नीतीश सरकार से मांग की है कि इस मामले की सीबीआई जांच कराई जाए। भाजपा नेता का कहना है कि अवधेश कुशवाहा के साथ और नेता भी शामिल हैं।

बताते चलें कि एक स्टिंग ऑपरेशन में अवधेश घूस लेते दिखाई पड़े थे। स्टिंग में वह चार लाख रुपये की घूस लेते दिखाई पड़ते हैं। वीडियो सामने आने के बाद हंगामा मच गया और नतीजतन उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा।

वहीं आरोपी नेता कुशवाहा ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री से बातचीत के बाद पद से इस्तीफा दिया। कुशवाहा नीतीश की कैबिनेट में शहरी विकास, पंजीकरण शुल्क, उत्पाद शुल्क मामलों के मंत्री थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें