फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटना: सुबह की सैर पर निकले भाजपा नेता की हत्या, दो दिन पहले हुए थे पार्टी में शामिल

Thu, 01 Oct 2020 12:45 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
राजेश झा (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

बिहार की राजधानी पटना में भाजपा के स्थानीय नेता राजेश कुमार झा 'राजू बाबा' की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। बाइक सवार दो नकाबपोश अपराधियों ने बेउर थाना के अंतर्गत तेज प्रताप नगर में सीताराम उत्सव हॉल के पास उन्हें गोली मार दी। अपराधियों ने उनकी कनपटी पर गोली मार दी। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन




यह घटना गुरुवार सुबह करीब छह बजे घटित हुई। घटना के दौरान राजू बाबा सुबह की सैर पर निकले थे। मौके पर पुलिस की टीम पहुंच गई है और उसने जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। बता दें कि राजेश कुमार दो दिन पहले ही भाजपा में शामिल हुए थे। उनके बहनोई ने कहा, 'मुझे लगता है कि वह किसी के निशाने पर थे, यह व्यक्तिगत दुश्मनी का मामला लगता है।'

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें