लोकसभा टिकट न मिलने से दुखी बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता लालमुनि चौबे पार्टी छोड़ने का विचार बना चुके हैं। बिहार से चार बार सांसद रह चुके लालमुनि चौबे बक्सर से निर्दलीय चुनाव लड़ सकते हैं।
लालमुनि चौबे ने कहा कि वे चुनाव लड़ने से जुड़े अपने निर्णय को जल्द ही घोषित करेंगे। उन्होंने कहा कि वे इस बात से बेहद आहत हैं कि शीर्ष नेताओं को पार्टी इस तरह से दरकिनार कर रही है।
अटल बिहारी वाजपेयी के साथ भी 'जीते जी मरे' जैसा व्यवहार किया जा रहा है। आडवाणी और जसवंत सिंह को भी किनारे कर दिया गया है।