फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : इतनी खुशी के साथ अंतिम संस्कार तो फिल्मों में भी नहीं होता; देखिए पटना में किसने दी ऐसी मुखाग्नि

Fri, 08 Sep 2023 02:50 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Sanathan Dharma : यह कोई फिल्मी सीन नहीं था, लेकिन देखकर ऐसा लग रहा था। मुखाग्नि देने वाले ने सिर मुंडा लिया था, चिता को आग भी दी। राम नाम सत्य है...की गूंज के साथ पटना में गंगा घाट पर सनातन धर्म के अनुसार अंतिम संस्कार सनातन विरोधियों का किया गया।
विज्ञापन
अंतिम संस्कर की तैयारी करते भाजपा नेता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा नेताओं ने सनातन धर्म को लेकर दिए जा रहे विवादित बयान के विरोध का अजीबोगरीब तरीके से किया। भाजपा नेताओं ने पटना के बांस घाट में सनातन धर्म का विरोध करने वालों को अंतिम संस्कार कर दिया। कुश की प्रतिमा बनाकर उनका दाह संस्कार किया। भाजपा नेता ने सिर मुंडवाया। इसके बाद विधि विधान से अंतिम संस्कार किया। इस दौरान भाजापा नेताओं ने सनातन धर्म का अपमान करने वालों के खिलाफ नारे भी लगाए। 

विज्ञापन


देश तोड़ने वाले लोग लगातार सनातन धर्म का अपमान कर रहे
दाह संस्कार करने वाले नेताओं का नेतृत्व कर रहे भाजपा नेता कृष्ण कुमार कल्लू का कहना है कि देश तोड़ने वाले लोग लगातार सनातन धर्म का अपमान कर रहे हैं। इसलिए आज हमलोगों ने इनका अंतिम संस्कार करने का विरोध किया है। जो सनातन के खिलाफ बोलते हैं, उनका हमलोगों ने अंतिम संस्कार कर दिया है। इससे उनके विरोधियों के मुंह पर तमाचा लग सके।

उदयनिधि स्टालिन ने कहा- सनातन धर्म मलेरिया और डेंगू की तरह है
मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे और डीएमके सरकार में मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने शनिवार को बेहद आपत्तिजनक बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि सनातन धर्म मलेरिया और डेंगू की तरह है और इसलिए इसे खत्म किया जाना चाहिए, न कि केवल इसका विरोध किया जाना चाहिए। उदयनिधि स्टालिन सनातन धर्म को मिटाने के लिए आयोजित एक सम्मेलन में बोल रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें