फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीतीश की 'इफ्तारी' पर गिरिराज का 'तस्वीरी' तंज- नवरात्र पर भी फलाहार करवाते तो कितना अच्छा होता

Tue, 04 Jun 2019 11:08 AM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने इफ्तार पार्टी पर कसा तंज - फोटो : Twitter
विज्ञापन

देश में पिछले एक सप्ताह से जारी सियासी हलचल के बीच बिहार में राजनीतिक दल अपना समीकरण साधने में लगे हुए हैं। केंद्रीय मंत्रिमंडल में एक पद के प्रस्ताव पर मोदी कैबिनेट में शामिल नहीं होने वाले नीतीश कुमार ने बिहार में कैबिनेट विस्तार किया तो भाजपा को शामिल नहीं किया। जदयू के इस झटके के बाद भाजपा भी एक तरह से सावधान दिख रही है। इधर, रमजान के महीने में सभी राजनीतिक दल इफ्तार पार्टी के बहाने सियासी जमीन मजबूत करने में जुटे हैं। 

विज्ञापन


पिछले तीन-चार दिनों में राजद और जदयू की इफ्तार पार्टी में कई दलों के नेता पहुंचे और दोस्ती-दुश्मनी के इस बनते बिगड़ते माहौल के बीच नीतीश कुमार, राम विलास पासवान, जीतन राम मांझी, सुशील मोदी की गलबहियां करती तस्वीरें सामने आईं। अब इन तस्वीरों पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने तंज कसा है। मंगलवार सुबह उन्होंने ट्वीट कर कहा कि इफ्तार पार्टी का आयोजन करने वाले हमलोग अपने ही धर्म-कर्म में क्यों पिछड़ जाते हैं। 

गिरिराज ने इफ्तार पार्टी की तस्वीरें शेयर करते हुए ट्विटर पर लिखा कि कितनी खूबसूरत तस्वीर होती, जब इतनी ही चाहत से नवरात्रि पर फलाहार का आयोजन करते और सुंदर सुदंर फोटो आते? अपने कर्म धर्म मे हम पिछड़ क्यों जाते हैं और दिखावा में आगे रहते है?
विज्ञापन

 

विज्ञापन

तस्वीरों में सुशील मोदी भी, पासवान भी, पर इशारा नीतीश की ओर

JDU supremo Nitish Kumar's Iftar Party - फोटो : Twitter @Giriraj
गिरिराज के इस ट्वीट के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। कारण कि इफ्तार पार्टी की इन तस्वीरों में उनकी अपनी पार्टी भाजपा के सुशील मोदी भी हैं, सहयोगी पार्टी लोजपा के रामविलास पासवान भी हैं, लेकिन गिरिराज का इशारा मुख्यत: नीतीश कुमार पर है। हिंदुत्व के नाम पर पार्टी के कद्दावर नेता कहे जाने वाले गिरिराज ने एक तरह से इफ्तार पार्टी के बहाने लालू यादव की पार्टी राजद और जीतन राम मांझी की पार्टी हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा से नीतीश की नजदीकी को लेकर तंज कसा है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें