फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बोले- काट देंगे PM की तरफ उठने वाले हाथ, अब कहा-वो तो मुहावरा था

Tue, 21 Nov 2017 12:48 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
नित्यानंद राय
विज्ञापन
बिहार में हुए एक कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रदेश अध्यक्ष और लोक सभा सांसद नित्यानंद राय ने विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की तरफ उठने वाले हर हाथ को तोड़ या फिर काट दिया जाएगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: PM मोदी की फोटो को अश्लील रूप देकर सोशल मीडिया पर किया वायरल

वैश्य और कनु (ओबीसी) जाति के एक कार्यक्रम में बोलते हुए राय ने कहा जब उनकी (मोदी) मां खाना परोसती थी, नरेंद्र मोदी जी को खाना खिलाने बैठती थी, उस थाली में ना मां को बेटे और बेटे को मां नजर आती थी, आज उस परिस्थिति से उठकर वो देश के पीएम बने हैं, गरीब का बेटा, उसका स्वाभिमान होना चाहिए, एक एक व्यक्ति को इसकी इज्जत करनी चाहिए।

राय यहीं नहीं रुके, उन्होंने आगे कहा कि मोदी की ओर उठने वाली उंगली को, उठने वाले हाथ को हम सब मिलकर तोड़ देंगे, जरूरत पड़ी तो काट भी देंगे। बता दें कि उस वक्त बिहार के डिप्टी सीएम सुशील मोदी भी स्टेज पर ही मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कौन हैं नित्यानंद राय

नित्यानंद राय
राय यादव जाति से आते हैं और उन्हें पिछले साल दिसंबर में पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था। 2014 में लोकसभा चुनाव जीतने से पहले तक वह हाजीपुर से विधायक थे। सुशील मोदी, नंद किशोर यादव और प्रेम कुमार के बाद बिहार में बीजेपी नेताओं में उन्हीं का नंबर आता है।

इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक, बयान के बाद राय ने अपनी सफाई में कहा कि उन्होंने वे बातें कहावत के तौर पर कही थीं और उनके कहने का मतलब था कि देश के सम्मान और सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले से सख्ती से निपटा जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि मैं अपने बयान पर खेद व्यक्त करता हूं और बयान को वापस लेता हूं।
  Maine muhaware ke roop mein kaha tha. Main khed vyakt karta hun aur apne bayaan ko wapas leta hoon: Nityanand Rai, MP & Bihar BJP Chief on his statement that if any hand or finger is raised against PM Modi, we should break it. pic.twitter.com/LjK55L3hKc — ANI (@ANI) November 21, 2017

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें