फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: संगठन विस्तार व मजबूती को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सरावगी ने की बड़ी बैठक, कार्ययोजना पर हुआ मंथ

Sun, 07 Jun 2026 08:09 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

भाजपा बिहार प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी की अध्यक्षता में नव-नियुक्त प्रदेश महामंत्रियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान, प्रशिक्षण कार्यक्रमों और आगामी कार्ययोजनाओं पर चर्चा के साथ महामंत्रियों को विभिन्न संभागों की जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
विज्ञापन
बिहार प्रदेश कार्यालय में बड़ी बैठक आयोजित। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी बिहार प्रदेश कार्यालय में रविवार को प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी की अध्यक्षता में नव-नियुक्त प्रदेश महामंत्रियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री भीखूभाई दालसनिया विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान संगठन के विस्तार, सुदृढ़ीकरण तथा आगामी कार्यक्रमों और कार्ययोजनाओं को लेकर व्यापक चर्चा की गई।

बैठक में प्रदेश महामंत्री सरोज रंजन पटेल, धनराज शर्मा, डॉ. प्रीति शेखर, नितिन अभिषेक व राजेश झा उपस्थित रहे। प्रदेश अध्यक्ष सरावगी ने कहा कि भाजपा एक विचार-आधारित संगठन है, जिसकी सबसे बड़ी शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही भाजपा की सफलता का आधार है और आने वाले समय में प्रत्येक पदाधिकारी को कार्यकर्ताओं के साथ निरंतर संवाद स्थापित कर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में कार्य करना होगा।

'कार्यकर्ताओं को सक्रिय बनाए रखना अत्यंत आवश्यक'

विज्ञापन

संजय सरावगी ने कहा कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की जिम्मेदारी संगठन की है। इसके लिए बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना और कार्यकर्ताओं को सक्रिय बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। बैठक के दौरान आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, सदस्यता विस्तार अभियान, प्रशिक्षण गतिविधियों, जनसंपर्क अभियानों तथा विभिन्न मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के साथ समन्वय को लेकर भी विस्तार से चर्चा हुई। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा का लक्ष्य केवल चुनावी सफलता तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचकर राष्ट्र निर्माण के संकल्प को मजबूत करना भी है।

ये भी पढ़ें- Bihar: कल विधान परिषद् नामांकन का आखिरी दिन, दीपक प्रकाश का क्या होगा, तेजस्वी कब करेंगे उम्मीदवार की घोषणा?

बैठक में महामंत्रियों को विभिन्न संभागों का दायित्व सौंपते हुए उन्हें संभाग प्रभारी नियुक्त किया गया। महामंत्री धनराज शर्मा को मिथिला एवं तिरहुत संभाग का प्रभारी बनाया गया, जबकि नितिन अभिषेक को मगध एवं शाहाबाद संभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई। सरोज रंजन पटेल को चंपारण एवं सारण संभाग का प्रभारी बनाया गया। वहीं, राजेश झा को भागलपुर, कोशी एवं सीमांचल संभागों का दायित्व दिया गया। महामंत्री डॉ. प्रीति शेखर को पटना, मुंगेर, बेगूसराय एवं नालंदा संभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई।

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि प्रदेश से लेकर बूथ स्तर तक संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक गति प्रदान की जाएगी तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारी समन्वित रूप से कार्य करेंगे। भाजपा नेतृत्व ने विश्वास व्यक्त किया कि संगठन की एकजुटता और कार्यकर्ताओं के समर्पण के बल पर पार्टी बिहार में और अधिक मजबूत होकर जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें