फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: बेतिया में दर्दनाक हादसा, रील शूट करते समय नहर में गिरे दो युवक; दोनों की मौत

Sun, 07 Jun 2026 07:57 PM IST
तिरहुत ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया

सार

बेतिया के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में गंडक नहर के किनारे रील बनाने के दौरान दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में मातम छा गया, जबकि पुलिस ने दोनों शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
दो युवकों की गंडक नहर में डूबने से मौत हो गई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेतिया के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में दो युवकों की गंडक नहर में डूबने से मौत हो गई। यह घटना अमवा मझार स्थित गंडक नहर के 55 पुल, बड़ा केवड़ा के समीप हुई, जिसके बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

मृतकों की पहचान बारी टोला गांव निवासी धर्म कुमार (पिता- विनोद यादव) और करण कुमार (पिता- नंदलाल महतो) के रूप में हुई है। दोनों युवक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहने वाले थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, धर्म कुमार और करण कुमार अपने कुछ दोस्तों के साथ अमवा मझार के पास गंडक नहर के किनारे घूमने गए थे। इसी दौरान दोनों मोबाइल फोन से वीडियो और रील बनाने में व्यस्त थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, वीडियो शूट करने के दौरान अचानक दोनों का संतुलन बिगड़ गया और वे नहर के गहरे पानी में गिर गए। देखते ही देखते दोनों युवक तेज बहाव की चपेट में आ गए।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bihar: कल विधान परिषद् नामांकन का आखिरी दिन, दीपक प्रकाश का क्या होगा, तेजस्वी कब करेंगे उम्मीदवार की घोषणा?

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल दोनों युवकों को बचाने का प्रयास किया, लेकिन नहर की गहराई और तेज जलधारा के कारण उन्हें सफलता नहीं मिल सकी। इसके बाद पुलिस और प्रशासन को घटना की सूचना दी गई।

दोनों युवकों के शव नहर से बरामद कर लिए गए
सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची व खोजबीन अभियान शुरू किया गया। काफी मशक्कत के बाद दोनों युवकों के शव नहर से बरामद कर लिए गए। मुफस्सिल थानाध्यक्ष सम्राट सिंह ने बताया कि दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच, बेतिया भेज दिया गया है। पुलिस मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है। इस हादसे के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें